cm mohan yadav announced 1 crore prize money to indian women cricket player kranti gaud after winning world cup 2025 WC जीतने पर महिला क्रिकेट टीम पर धन वर्षा, इस खिलाड़ी को MP सरकार देगी 1 करोड़, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

WC जीतने पर महिला क्रिकेट टीम पर धन वर्षा, इस खिलाड़ी को MP सरकार देगी 1 करोड़

बीसीसीआई और आईसीसी के बाद अब एमपी सरकार ने भी प्राइज मनी की घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने इसके साथ क्रांति को बधाई भी दी।

Mon, 3 Nov 2025 01:36 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
WC जीतने पर महिला क्रिकेट टीम पर धन वर्षा, इस खिलाड़ी को MP सरकार देगी 1 करोड़

रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वो इतिहास रच दिया जिसकी कामना हर क्रिकेट प्रेमी कर रहा था। मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम पर पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। साउथ अफ्रीका की अंतिम बल्लेबाज के आउट होते ही पूरा जहां जैसे खुशी से झूम उठा। इसके बाद टीम और खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो रही है। बीसीसीआई और आईसीसी के बाद अब एमपी सरकार ने भी प्राइज मनी की घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये देनें की घोषणा की है। उन्होंने इसके साथ क्रांति को बधाई भी दी।

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया था। जीत के बाद पूरे देश भर के साथ मध्य प्रदेश में भी जश्न मनाया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई दी है और साथ ही मध्यप्रदेश के छतरपुर की बेटी ओर भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ को बधाई देते हुए 1 करोड़ रुपये देनें की घोषणा की है। महिला टीम इंडिया की जीत पर भोपाल, इंदौर समेत प्रदेशभर में रविवार देर रात तक आतिशबाजी जारी रही। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कांग्रेस के पूर्व सीएम कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी खुशी जताते हुए टीम इंडिया को बधाई दी।

women cricket team after win

मां से किया था खास वादा

मध्य प्रदेश के लिए टीम इंडिया की यह जीत भी खास है। क्योंकि छतरपुर जिले के घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ भी इस टीम का हिस्सा रही और मैच के दौरान क्रांति ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को बांधे रखा और अपने तीन ओवर के स्पेल में महज 16 रन दिए और टीम इंडिया की जीत में अपनी विशेष भूमिका निभाई।

रविवार को हुए मैच को लेकर घुवारा गांव में उत्साह का माहौल रहा। गांववालों ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मैच देखा। गांव में क्रांति के पोस्टर भी लगाए थे। जैसे ही टीम इंडिया जीती, क्रांति के गांव में जश्न शुरू हो गया। परिजन और पूरा गांव ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे। साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की। एक-दूसरे मिठाई खिलाकर बधाई दी। कहा कि हमें टीम इंडिया और बेटी क्रांति पर गर्व है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति ने जाते वक्त अपनी मां से कहा था कि मम्मी मैं जा रही हूं। वर्ल्ड कप जीत कर आऊंगी।

हार के बाद मिला महाकाल आशीर्वाद

बताया गया कि महिला क्रिकेट टीम जब इंदौर पहुंची थी, इस दौरान वह लगातार दो मैच हार चुकी थी। इसके बार उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पूरी टीम पहुंची थी। दर्शन के बाद हुए मैच में टीम ने वापसी करते हुए न सिर्फ सेमीफाइनल में जगह बनाई बल्कि फाइनल भी जीत लिया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी माना जा रहा है। विश्व कप से पहले पूरी टीम ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में जाकर बाबा महाकाल के दर्शन किए थे।

indian women cricket team

15 अक्टूबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ ने प्रातःकाल भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकालेश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थीं। भस्म आरती के दौरान खिलाड़ियों ने परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजन-अर्चन किया और बाबा महाकाल से देश के गौरव और टीम की सफलता की प्रार्थना की। मंदिर प्रशासन की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया था।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|