businessman was lured into a friendship and assaulted and money was extorted दोस्ती के जाल में फंसाकर व्यापारी से मारपीट, पैसे भी ऐंठे; MP में पुलिस ने दबोचे आरोपी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दोस्ती के जाल में फंसाकर व्यापारी से मारपीट, पैसे भी ऐंठे; MP में पुलिस ने दबोचे आरोपी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में देहात थाना पुलिस ने व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर मारपीट और ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Tue, 10 Feb 2026 08:35 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
दोस्ती के जाल में फंसाकर व्यापारी से मारपीट, पैसे भी ऐंठे; MP में पुलिस ने दबोचे आरोपी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में देहात थाना पुलिस ने व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर मारपीट और ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बदरवास निवासी आदित्य जैन को युवती ने दोस्ती के जाल में फंसाकर बड़ौदी बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट कर वीडियो बनाया गया और झूठे केस और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख 5 हजार 640 रुपये वसूल लिए गए। मामले में पुलिस ने महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

फरियादी की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 40/26 धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई गई।

जांच में पता चला कि नंबर आकाश ओझा के नाम पर था। पूछताछ में आकाश ने बताया कि यह नंबर उसका भाई राजा ओझा और उसकी पत्नी कल्पना रजक उर्फ अंजली इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।पूछताछ में राजा और कल्पना ने अपना अपराध स्वीकार किया।कल्पना ने बताया कि ग्राम एनवारा निवासी चंद्रपाल धाकड़ ने उसके पति को आदित्य का मोबाइल नंबर दिया था और उसे फंसाने के लिए योजना बनाई।पूरी प्रक्रिया पूर्व नियोजित थी फोन कॉल, मिलने बुलाना, मारपीट और ब्लैकमेलिंग।

पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गैंग था, जिसका सरगना चंद्रपाल धाकड़ था।आशंका है कि गैंग ने पहले भी इसी तरह कई लोगों को निशाना बनाया, लेकिन बदनामी के डर से पीड़ित सामने नहीं आए।पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।