Bhopal Elderly man's body lay crushed in lift for ten days discovered after foul smell भोपाल: 10 दिन तक लिफ्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव, दुर्गंध आई तो चला पता; मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भोपाल: 10 दिन तक लिफ्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव, दुर्गंध आई तो चला पता; मौत

लिफ्ट के दरवाजे तो खुल जाते हैं मगर लिफ्ट होती नहीं। परिवार का आरोप है कि लिफ्ट की मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते लिफ्ट को ठीक कर लिया होता तो ये हादसा नहीं होता।

Mon, 19 Jan 2026 04:26 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
भोपाल: 10 दिन तक लिफ्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव, दुर्गंध आई तो चला पता; मौत

भोपाल की एक प्रीमियम रेजिडेंशियल सोसाइटी की लिफ्ट के डक्ट में फंसकर एक 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि 10 दिनों तक किसी को उनके लिफ्ट में फंसे होने की भनक तक नहीं लग सकी। परिवार और पुलिस बुजुर्ग को लापता समझ बैठ सोसाइटी के बाहर खोज रहे थे। ये रूह कंपा देने वाला मामला होशंगाबाद रोड स्थित ' चिनार ड्रीम सिटी ' का है।

दरअसल बुजुर्ग का शव लिफ्ट डक्ट में मिला है। यानी बीते 10 दिनों से बुजुर्ग का शव लिफ्ट ऊपर-नीचे होने पर कुचलता चला जा रहा था। मृतक की पहचान प्रीतम गिरी गोस्वामी में हुई है। वे फ्लैट नंबर D-304 में बेटे संग रह रहे थे। वे 7 जनवरी को धूप में बैठने के लिए अपने अपार्टमेंट से बाहर निकले तो फिर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की मगर जब वे नहीं मिले तो मिसरोद थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

तीसरी मंजिल से लिफ्ट डक्ट में गिरे

एक हफ्ते से ज्यादा समय तक पुलिस और परिजनों ने उनकी तलाश की, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे लिफ्ट में फंसे हुए थे। जब सोसाइटी में रहने वाले लोगों को लिफ्ट से तेज दुर्गंध आने लगी तो फिर सच्चाई सामने आई। इसके बाद लिफ्ट टेक्नीशियन को बुलाया गया तो शव अंदर ही लिफ्ट डक्ट में पड़ा हुआ था। परिवार का कहना है कि वे तीसरी मंजिल से लिफ्ट डक्ट में गिरे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक कॉल और भोपाल से राजस्थान पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने बंधक बना पिलाई पेशाब!
ये भी पढ़ें:मदरसे के पास गाड़ी खड़ी की, छात्रा और दोस्त को रॉड-बेल्ट से पीटा, भोपाल में बवाल
ये भी पढ़ें:भोपाल गैस त्रासदी: फैक्ट्री की साइट पर मेमोरियल बनाने की तैयारी, CM ने किया दौरा

सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हुआ

सोसाइटी में रह रहे लोगों का कहना है कि लिफ्ट के दरवाजे तो खुल जाते हैं मगर लिफ्ट होती नहीं। परिवार का आरोप है कि लिफ्ट की मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते लिफ्ट को ठीक कर लिया होता तो ये हादसा नहीं होता। वहीं पुलिस इस मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच करेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।