audi car rammes into bike 3 killed in rewa madhya pradesh MP में रफ्तार का कहर! ऑडी की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में रफ्तार का कहर! ऑडी की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार लक्जरी ऑडी कार की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Sun, 8 Feb 2026 09:17 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रीवा
share
MP में रफ्तार का कहर! ऑडी की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार लक्जरी ऑडी कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों में पिता-पुत्र शामिल हैं, जो शादी का आमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे। इस घटना के बाद ऑडी चला रहे ड्राइवर को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर ही हो गई मौत

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत कोष्टा राजमार्ग पर हुआ। उसने बताया कि तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान रीवा जिले के चचाई निवासी भागवत विश्वकर्मा और उनके छोटे बेटे राहुल के रूप में हुई है। भागवत के बड़े बेटे की शादी 24 फरवरी को तय थी। वे छोटे बेटे के साथ शादी का आमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे। सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य रिश्तेदार की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।