Abe oye, hath kaise pakad rha hai; MP MLA Abhijeet Shah lashes out at police- VIDEO 'अबे ओए, हाथ कैसे पकड़ रहा है'- MP में विधायक शाह के बिगड़े बोल, पुलिस पर क्यों बरसे? VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'अबे ओए, हाथ कैसे पकड़ रहा है'- MP में विधायक शाह के बिगड़े बोल, पुलिस पर क्यों बरसे? VIDEO

विधायक की पुलिस के साथ हुई तीखी बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, जिसमें भीड़ में फंसे विधायक पुलिस पर बरसते हुए दिखाई-सुनाई दे रहे हैं। 

Wed, 16 July 2025 03:41 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, हरदा
share
'अबे ओए, हाथ कैसे पकड़ रहा है'- MP में विधायक शाह के बिगड़े बोल, पुलिस पर क्यों बरसे? VIDEO

अबे ओए, हाथ कैसे पकड़ रहा है... ये बोल, मध्य प्रदेश के टिमरनी से विधायक अभिजीत शाह के हैं। विधायक की पुलिस के साथ हुई तीखी बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, जिसमें भीड़ में फंसे विधायक पुलिस पर बरसते हुए दिखाई-सुनाई दे रहे हैं। पूरा मामला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के लिए जाने के दौरान का है।

पुलिस पर क्यों बरसे विधायक अभयजीत शाह?

दरअसल मध्य प्रदेश के हरदा में लाठी चार्ज की घटना के दूसरे दिन पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन सिंह (विधायक) के साथ टिमरनी विधायक अभयजीत शाह भी हरदा में राजपूत समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने जा रहे थे। मगर इस बीच पुलिस के जवान ने उन्हें रोक लिया। हाथ लगाते ही मामला बिगड़ गया और विधायक, पुलिस के जवान पर बरस पड़े।

विधायक अभिजीत शाह के बिगड़े बोल

अभयजीत शाह ने पुलिस के जवान से कहा- अबे ओए, हाथ कैसे पकड़ रहा है... इस दौरान जयवर्धन सिंह कहते हुए सुनाई दिए, रोको मत विधायक हैं। वहीं विधायक अभयजीत शाह गुस्से में तमतमा गए और पुलिस के जवान को गुस्साते हुए कहा- तूने हाथ कैसे पकडा... प्रोटोकॉल नहीं मालूम है क्या? इस पर वहां मौजूद कुछ लोग कहते पाए गए, नया नया है, आप आ जाइए।

इस पर विधायक ने कहा कि पुलिस ने शायद मुझे राजपूत समझ लिया होगा और गलत व्यवहार कर रहे थे। कलेक्टर साहब से पहले ही बात हो चुकी थी कि राजपूत समाज के 5 प्रतिनिधी जाकर ज्ञापन सौंपेंगे। लेकिन, उन लोगों ने मुझे गेट पर रोक लिया। उन्हें लगा कि मैं राजपूत हूं, इसलिए ऐसा किया। मेरा हाथ पकड़ कर खींच रहे थे।

खबर अपडेट हो रही है…

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।