रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप, लोगों ने कर दिया भारी बवाल; CM मोहन यादव ने SP का किया ट्रांसफर
बीते 21 नवंबर को मध्य प्रदेश के रायसेन में एक खौफनाक घटना सामने आई। यहां एक हैवान ने 6 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी को पकड़ने में पुलिस की नाकामयाबी से लोगों में काफी गुस्सा है। सीएम मोहन यादव ने एसपी का ट्रांसफर भी कर दिया है।

बीते 21 नवंबर को मध्य प्रदेश के रायसेन में एक खौफनाक घटना सामने आई। यहां एक हैवान ने 6 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी युवक बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने जंगल ले गया और उसके साथ रेप किया। आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले पर ऐक्शन लिया है। सीएम यादव के आदेश के बाद रायसेन के एसपी पंकज पांडेय का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस दौरान सीएम ने भोपाल में पुलिस हेडक्वार्टर में हाई-लेवल इमरजेंसी बैठक भी की और आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर में हुई हाई लेवल इमरजेंसी मीटिंग में सीएम मोहन यादव ने पुलिस पर नाराजगी जताई। सीएम ने सवाल किया और रिपोर्ट मांगी कि 6 साल की बच्ची से हुई जघन्य घटना के बाद इस मामले से कैसे निपटा गया। इस घटना के बाद रायसेन के मंडीदीप इलाके में हुए विरोध प्रदर्शन पर भी सीएम ने जवाब मांगा और नाराजगी जाहिर की। इस मीटिंग के बाद सीएम ने रायसेन के एसपी पकंज पांडेय का ट्रांसफर कर दिया और उन्हें हेडक्वार्ट्र से अटैच कर दिया गया। इसके बाद जिले के नए एसपी की जिम्मेदारी भोपाल जोन -1 के डीसीपी आशुतोष को को दी गई है।
बता दें कि घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा था। इस दौरान मंडीदीप इलाके में लोगों सड़क जाम किया, जिसपर सीएम ने नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा बीते दिनों भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक कैफे में कुछ हथियारबंद लोगों ने तोड़फोड़ की थी, इस मामले पर भी सीएम ने नाराजगी जाहिर की और मिसरोद के थाना इंचार्ज को तुरंत हटाने का निर्देश भी दिया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी युवक का नाम सलमान है जो फरार चल रहा है। आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसे वहीं छोड़ दिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। भोपाल के एम्स में बच्ची का इलाज चल रहा है। बच्ची धीरे-धीरे ठीक हो रही है।




साइन इन