15 years old gangrape victim girl gave birth to boy in katni madhya pradesh MP में 15 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म तो गैंगरेप का हुआ खुलासा, स्कूल के ही 3 लड़कों ने बनाया था शिकार, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में 15 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म तो गैंगरेप का हुआ खुलासा, स्कूल के ही 3 लड़कों ने बनाया था शिकार

सरकारी स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया तो गैंगरेप की घटना का खुलासा हुआ। छात्रा पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था। पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया है।

Tue, 3 Feb 2026 12:15 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, कटनी
share
MP में 15 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म तो गैंगरेप का हुआ खुलासा, स्कूल के ही 3 लड़कों ने बनाया था शिकार

मध्य प्रदेश के कटनी शहर में 5 दिन पहले एक 13 साल की बच्ची के अपहरण और गैंगरेप की घटना के बाद ऐसे ही एक दूसरे मामले के खुलासे ने सबको चौंका दिया है। सरकारी स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया तो गैंगरेप की घटना का खुलासा हुआ। छात्रा पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था। पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कटनी शहर के एनकेजे थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित नाबालिग लड़की का कहना है कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। पीड़िता ने कहा कि जून 2025 में उसके साथ यह घटना हुई थी और आरोपियों ने मुंह बंद रखने की धमकी दी थी। पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा था। डरा-धमका कर उसके साथ दरिंदगी की गई।

घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में बालिका के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। उसे तत्काल शासकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसने नवजात को जन्म दिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है।

आरोंपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता ने कहा कि डर के कारण उसने इतने महीनों तक इस जुल्म की जानकारी किसी को नहीं दी थी। मामले की जानकारी लगते ही नगर पुलिस अधीक्षक ने एनकेजे थाना पुलिस को गैंगरेप का मामला दर्ज करने और आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए गए हैं। सीएसपी नेहा पच्चीसिया को पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने चेहरे पर मास्क पहनकर वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपियो ने डरा धमकाकर किसी को ना बताने का दिखाया डर दिखाया था इसी डर की वजह से पीड़िता ने इतने महीनों तक इस जुल्म की जानकारी किसी को नहीं दी। फिलहाल तीनों आरोपियों की तलाश जारी है और पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।