1 dead and 3 injured in firing incident in datiya madhya radesh दतिया में आपसी रंजिश हुई खूनी! गोलीबारी में युवक की हत्या; 3 घायल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दतिया में आपसी रंजिश हुई खूनी! गोलीबारी में युवक की हत्या; 3 घायल

मध्य प्रदेश के दतिया में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार रात को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं।

Sat, 24 Jan 2026 02:02 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दतिया
share
दतिया में आपसी रंजिश हुई खूनी! गोलीबारी में युवक की हत्या; 3 घायल

मध्य प्रदेश के दतिया में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के सरसई थाने के गांव मुस्तरा में शुक्रवार रात रेत रॉयल्टी चेक पोस्ट पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुस्तरा गांव में शिवा कॉपरेशन रेत कंपनी का रॉयल्टी चेक पोस्ट संचालित है, जहां छत्रपाल सिंह और राज प्रताप सिंह राजावत कर्मचारी के रूप में काम करते है।कुछ दिन पहले सलेतरा निवासी अजय झा से ट्रैक्टर की रॉयल्टी को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात अजय झा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ चेक पोस्ट पर पहुंचा और हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से चेक पोस्ट पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग में चेक पोस्ट के पास रहने वाले अमर सिंह राजपूत के सीने में गोली लग गई। गोली लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल अमर सिंह को गंभीर हालत में उपचार के लिए झांसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरसई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। भांडेर एसडीओपी पूनम चंद्र यादव ने बताया कि, आरोपी अजय झा और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।