Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के अगले दिन बचे हुए गोबर को ऐसे करें इस्तेमाल, जान लें क्या है सही तरीका What to do with Cow Dung after Govardhan puja, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के अगले दिन बचे हुए गोबर को ऐसे करें इस्तेमाल, जान लें क्या है सही तरीका

गोवर्धन पूजा में इस्तेमाल किया हुए गोबर को फेंकना धार्मिक रूप से अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में आप इसे कई और तरीकों से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आज उन्हीं तरीकों पर नजर डालते हैं।

Wed, 30 Oct 2024 11:20 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के अगले दिन बचे हुए गोबर को ऐसे करें इस्तेमाल, जान लें क्या है सही तरीका

दिवाली का उत्सव पूरे पांच दिनों तक चलता है जिसमें हर एक दिन का अपना अलग और बहुत खास महत्व होता है। इन्हीं पांच दिनों में से एक है गोवर्धन पूजा, जो ठीक दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड चूर करने के लिए अपने हाथ की सबसे छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। इस दिन सभी घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा की जाती है। कहते हैं कि इसकी पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। हालांकि पूजा के अगले दिन इस बचे हुए गोबर का क्या किया जाए, अधिकतर लोगों में इस बात को ले कर कन्फ्यूजन बनी रहती है। तो चलिए आज जानते हैं कि इस बचे हुए गोबर को आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

छत और आंगन को लीपने में करें इस्तेमाल

गोबर से घर की छत और आंगन को लीपना कई तरह से अच्छा होता है। पहले के जमाने में अक्सर लोग छत और आंगन को गाय के गोबर से लीप कर रखते थे। गाय का गोबर कई तरह से फायदेमंद होता है। घर के आंगन या छत को इससे लीपने से इसकी खुशबू नेगेटिव एनर्जी को दूर करती है और घर में पॉजिटिविटी आती है। इसके साथ ही इससे कीड़े-मकोड़े भी घर से दूर रहते हैं। धार्मिक रूप से भी गोवर्धन पूजा में इस्तेमाल गोबर से घर लीपना शुभ माना जाता है।

कंडे बनाकर करें इस्तेमाल

गोवर्धन पूजा में इस्तेमाल किए गए गोबर से आप कंडे बनाकर भी रख सकती हैं। बाद में इस कंडे का इस्तेमाल खाना बनाने के साथ-साथ, कई अन्य कामों में भी किया जा सकता है । शाम के समय इस कंडे को जलाकर घर में रख दें। इससे कीड़े-मकोड़े और मच्छर घर से दूर भाग जाएंगे। साथ ही इससे निकलने वाला धुआं घर की सारी नेगेटिव एनर्जी को भी दूर कर देगा।

होम गार्डन के लिए बनाएं खाद

गोवर्धन पूजा में इस्तेमाल किए गए गाय के गोबर को फेंकने के बजाय, आप इससे अपने होम गार्डन के लिए खाद भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं है। बस आप गोबर को उठाकर धूप में सूखने के लिए डाल दें। जब यह अच्छे से सूख जाए तो इसको कूट कर चूर्ण तैयार करें। अब इसे अपने गार्डन में लगे पौधों की मिट्टी में फैला कर डाल दें। ये एक नेचुरल कंपोस्ट होता है, जो पौधों को अच्छे से ग्रो करने में मदद करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।