गणेश मंदिरों में क्यों सबसे ज्यादा फेमस है सिद्धिविनायक मंदिर, ये अनसुनी बातें जानते हैं आप? Why Siddhivinayak temple of Mumbai is very famous, Travel news in Hindi - Hindustan
More

गणेश मंदिरों में क्यों सबसे ज्यादा फेमस है सिद्धिविनायक मंदिर, ये अनसुनी बातें जानते हैं आप?

  • Siddhivinayak Temple: मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर फेमस गणेश मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में सभी सेलिब्रिटीज आते हैं। आइए, जानते हैं क्यों इतना फेमस है मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर-

Tue, 10 Sep 2024 09:53 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
गणेश मंदिरों में क्यों सबसे ज्यादा फेमस है सिद्धिविनायक मंदिर, ये अनसुनी बातें जानते हैं आप?

सभी गणेश मंदिरोंं में सिद्धिविनायक मंदिर एक ऐसा मंदिर है जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। यहां पर सेलिब्रिटीज भी फिल्म रिलीज से पहले दर्शन करने के लिए आते हैं। ये मुंबई शहर का सबसे फेमस गणेश मंदिर है। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए यहां भारी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। गणेश उत्सव में यहां बप्पा के दर्शन के लिए खूब भीड़ उमड़ती है। क्या आपको पता है क्यों फेमस है ये मंदिर? नहीं, तो जानिए-

किसान महिला की थी ये इच्छा

निर्माण कहानी के लिए है फेमस। गणपति बप्पा के सिद्धिविनायक मंदिर का निर्माण 19 नवंबर 1801 को एक लक्ष्मण विथु पाटिल नाम के एक स्थानीय ठेकेदार द्वारा किया गया था। इस मंदिर के निर्माण में लगने वाली धनराशि एक किसान महिला ने दी थी। कहा जाता है कि उस महिला के कोई संतान नहीं थी ऐसे में उसने मंदिर निर्माण के लिए मदद करने की इच्छा जताई। वह चाहती थी कि जो भी व्यक्ति पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस मंदिर में आए उसे गणपति बप्पा आशीर्वाद दें ताकि वह महिला बांझ न रहे।

यहां पूरी होती है मनोकामना

टीवी और बी-टाउन इंडस्ट्री के सबी सितारे अपनी फिल्म रिलीज से पहले यहां दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में यहां आपको भक्तों की काफी लंबी भीड़ मिलेगी। माना जाता है यहां मांगी हर मुराद पूरी होती है। कहते हैं कि दर्शन मात्र से ही गणपति भक्त के बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड के सितारे अपनी सफलता की कामना लिए अक्सर यहां पर माथा टेकने पहुंचते हैं।

रिद्धि और सिद्धि के साथ विराजे हैं गणपति

बप्पा की मूर्ती के लिए भी ये मंदिर फेमस है। सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की सूंड दाहिनी ओर है। गणेश जी की यह मूर्ति काले पत्थर से बनी है। 2.5 फीट ऊंची और 2 फीट चौड़ी ये मूर्ती आकर्षित करने वाली है। इस मंदिर में भगवान गणेश अपनी दोनों पत्नियों रिद्धि और सिद्धि के साथ स्थापित हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।