सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं, मेडिटेशन-योग के लिए भी परफेक्ट हैं भारत के ये 9 सुंदर शहर, दिल को मिलेगा सुकून Top 9 indian cities famous for meditation and yoga with best travel places, Travel news in Hindi - Hindustan
More

सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं, मेडिटेशन-योग के लिए भी परफेक्ट हैं भारत के ये 9 सुंदर शहर, दिल को मिलेगा सुकून

भारत में कई ऐसे शहर बसे हुए हैं, जो घूमने के लिहाज से परफेक्ट डेस्टिनेशन कहलाते हैं। लेकिन इन शहरों में आपको योग और मेडिटेशन का भी अनोखा अनुभव मिल सकता है। इन शहरों में घूमने के साथ मेडिटेशन कर आप मन की शांति पा सकते हैं।

Wed, 14 Jan 2026 01:17 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं, मेडिटेशन-योग के लिए भी परफेक्ट हैं भारत के ये 9 सुंदर शहर, दिल को मिलेगा सुकून

भारत बेहद खूबसूरत देश है, यहां के हर राज्य में कई सुंदर शहर हैं। हर शहर अपनी अलग कहानी कहता है और यहां पर घूमने के लिए काफी कुछ चीजें हैं। भारत को योग और मेडिटेशन के मामले में विश्व गुरु माना जाता है, दुनियाभर के लोग यहां पर मेडिटेशन करने आते हैं और योगा सीखते हैं। भारत में कई ऐसे शहर हैं, जो अपनी सुंदरता और ट्रैवल प्लेसेस के अलावा मेडिटेशन और योग कैम्प की वजह से भी मशहूर है। अगर आप मन की शांति और सुकून चाहते हैं, तो इन जगहों को एक्सप्लोर जरूर करें। यहां न सिर्फ आप नेचर के करीब पहुंचेंगे बल्कि यहां पर योग-मेडिटेशन से दिल को शांति भी मिलेगी। चलिए बताते हैं कौन से शहर हैं-

1- ऋषिकेश, उत्तराखंड

उत्तराखंड का खूबसूरत शहर ऋषिकेश योग-मेडिटेशन कराने के मामले में नंबर वन पर है। ऋषिकेश सुंदर हिल स्टेशन भी है, जहां पर पहाड़-नदियां मन मोह लेती हैं। यहां की रिवर राफ्टिंग भी काफी मशहूर है। यहां पर योग निकेतन, साधना मंदिर, स्वामी दयानंद आश्रम, फूल चट्टी जैसी जगहें योग के लिए बनी हुई हैं।

2- धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत शहर धर्मशाला भी मेडिटेशन के लिए परफेक्ट जगहों में से एक है। धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता, योग का आनंद आपकी यात्रा सफल कर देगी। यहां पर हिमालयन योग और रेकी सेंटर, भागसू योग सेंटर, सर्वगुण योग, सिद्धि योग जैसी जगहों पर मेडिटेशन कराया जाता है।

yoga

3- गोवा

गोवा सिर्फ घूमने और नाइट क्लबिंग के लिए ही नहीं बल्कि ये योगा-मेडिटेशन के लिए भी मशहूर है। गोवा में ऐसे कई कैम्प और आश्रम बने हुए हैं, जो मेडिटेशन, साधना, योगा कराते हैं। यहां पर कई महीनों तक रुककर लोग योगा प्रैक्टिस करते हैं।

4- पांडिचेरी, पुडुचेरी

तमिलनाडु का सुंदर शहर पांडिचेरी भारत में सबसे अच्छे योग स्थलों में से एक है। पांडिचेरी में आप मेडिटेशन के लिए कई जगहों को खोज सकते हैं। यहां पर ट्रेनिंग भी दी जाती है और फ्री में भी मेडिटेशन कराया जाता है। यहां आप आसन, व्यायाम और प्राणायाम कर सकते हैं।

5- केरल

केरल खूबसूरती के लिए मशहूर है, यहां घूमने के लिए लोग दूर से आते हैं। अगर आप नेचुरल ब्यूटी के साथ साधना करना चाहते हैं, तो केरल परफेक्ट डेस्टिनेशन है। केरल में कई योगा-मेडिटेशन कैम्प बनाए गए हैं और यहां पर कई तरह के व्यायाम सिखाए जाते हैं।

6- मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का सुंदर शहर मनाली सिर्फ स्कीइंग, बर्फबारी के लिए ही नहीं बल्कि योगा, मेडिटेशन के लिए भी जाना जाता है। मनाली के आस-पास कई सुंदर गांव हैं, जो योगा कराते और सिखाते हैं।

yoga

7- मैसूर, कर्नाटक

मैसूर खूबसूरती के लिए जाना जाता है और यहां का नजारा किसी जन्नत से जरा भी कम नहीं लगता है। मैसूर में खासतौर से अष्टांग योग कराया जाता है, जो काफी कठिन भी माना जाता है। मैसूर घूमने के लिए भी अच्छी जगहों में से एक है।

8- बनारस, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के खूबसूरत शहर बनारस में भी आप योगा-मेडिटेशन का अनुभव ले सकते हैं। बनारस शहर को काफी धार्मिक माना जाता है और यहां पर गंगा के किनारे योगा कराया जाता है। साधना के लिए भी बनारस शहर आप घूमने जा सकते हैं।

9- बोधगया, बिहार

बिहार के सुंदर शहर बोधगया में भी योग-मेडिटेशन का अनोखा अनुभव ले सकते हैं। बोधगया घूमने के लिए भी परफेक्ट डेस्टिनेशन है। भगवान बुद्ध भी बोधगया में साधना किए थे, इसलिए इसे भी धार्मिक नगरी कहा जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति पर दिल्ली की इन जगहों पर जाएं घूमने, पतंगबाजी का दिखेगा नजारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।