सस्ते में करनी है शादी की शॉपिंग तो दिल्ली के सदर बाजार में बने हैं ये 5 होलसेल मार्केट top 5 cheap best market in sadar bazar delhi for wedding shopping in wholesale rate, Travel news in Hindi - Hindustan
More

सस्ते में करनी है शादी की शॉपिंग तो दिल्ली के सदर बाजार में बने हैं ये 5 होलसेल मार्केट

Best Market In Sadar Bazar For Shadi Ki Shopping: शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली के सदर बाजार जा रहे तो जान लें कौन सी मार्केट में मिलेगा सामान।

Fri, 10 Jan 2025 10:10 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
सस्ते में करनी है शादी की शॉपिंग तो दिल्ली के सदर बाजार में बने हैं ये 5 होलसेल मार्केट

शादी की शॉपिंग बहुत लंबी होती है। जिसमे पैसों के खर्च से बचने के लिए हर कोई सस्ती मार्केट खोजता है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग सदर बाजार तो अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन सदर बाजार में भी कौन सी मार्केट में सस्ते कपड़े, ज्वैलरी और शादी के बाकी सामान मिलेंगे, इस बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होती है। तो आज जान लें सदर बाजार में बने ऐसे ही 5 मार्केट, जहां से आप लहंगा से लेकर ज्वैलरी और शादी की सजावट और तैयारियों से जुड़ी मिलने वाली सस्ती मार्केट, जहां पर ढेर सारी वैराइटी के साथ दाम भी कम लगेंगे।

ग्रीन मार्केट

हर संडे को सदर बाजार में ग्रीन मार्केट लगती है। जहां पर सस्ते में बड़े ही आसानी से ढेर सारी वैराइटी के लहंगे और शादी के कपड़े मिल जाएंगे। जो लड़कियां अपने मन से कपड़े डिजाइन करवाना चाहती हैं तो यहां पर फैंसी फैब्रिक भी आसानी से मिल जाते हैं।

रूई मंडी

वेडिंग डेकोरेशन का सामान लेना हो या फिर आर्टीफिशियल ज्वैलरी लेनी हो। शादी को ग्रैंड और हटके बनाने के लिए जो भी ख्याली पुलाव आपने पकाए हैं। उसका सॉल्यूशन इस मार्केट में सही रेट पर मिलेगा। स्टाइलिश और डिजाइनर बैग से लेकर बालों में लगाने के लिए एक्सेसरीज तक की ढेर सारी वैराइटी यहां पर मौजूद है।

पान मंडी

सहेली की शादी में उसके कुछ हटके और स्पेशल देने का मन है या घर में आर्टीफिशियल फ्लॉवर रखना है। पान मंडी में ये सारी होम डेकोर चीजें सही रेट पर मिलेंगी। सबसे खास बात कि ये मंडी हर दिन खुली रहती है।

क्रॉकरी मार्केट

सुंदर और डिजाइनर क्रॉकरी कम रेट पर खरीदनी है तो सदर बाजार के क्रॉकरी मार्केट में जाएं। यहां पर ढेर सारे ऑप्शन मौजूद हैं।

टूटी चौक

सदर बाजार में टूटी चौक मार्केट ऐसी जगह है जहां पर आपको सारे तरह की शॉपिंग आसानी से हो सकती है। कपड़ों से लेकर ज्वैलरी, गिफ्ट आइटम, होम डेकोरेशन का सामान एक ही जगह पर मिल सकता है।

तो अगर आप शादी की शॉपिंग के लिए सदर बाजार जा रहे तो पहले से ही जान लें कौन से मार्केट में कौन सा सामान मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।