Taj Mahotsav 2025: इस तारीख से शुरू हो रहा है ताज महोत्सव, टाइमिंग से टिकट की कीमत तक जानें सब कुछ Taj Mahotsav 2025 Dates Timings Ticket Price And theme know Everything, Travel news in Hindi - Hindustan
More

Taj Mahotsav 2025: इस तारीख से शुरू हो रहा है ताज महोत्सव, टाइमिंग से टिकट की कीमत तक जानें सब कुछ

  • ताज नगरी का ताज महोत्सव खूब फेमस है, यही वजह है कि देश-विदेश से लोग इसे देखने के लिए आते हैं। इस साल भी महोत्सव की तैयारियां हो चुकी हैं और ये लगने के लिए तैयार है। ऐसे में यहां जानिए ताज महोत्सव से जुड़ी डिटेल्स-

Sun, 16 Feb 2025 12:05 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Taj Mahotsav 2025: इस तारीख से शुरू हो रहा है ताज महोत्सव, टाइमिंग से टिकट की कीमत तक जानें सब कुछ

सांस्कृतिक उत्सव ताज महोत्सव हर साल की तरह इस साल भी ताज नगरी आगरा में लगने के लिए तैयार है। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में देश विदेश से लोग आते हैं। अगर आप वीकेंड पर घूमने की जगह तलाश रहे हैं तो आगरा बेस्ट रहेगी। वीकेंड के दो दिन के ट्रिप में आप आगरा की कई जगहों को घूमने के साथ ताज महोत्सव का मजा भी ले सकते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में बता रहे हैं ताज महोत्सव से जुड़ी फुल डिटेल्स।

किस तारीख से लग रहा है ताज महोत्सव?

इस साल ताज महोत्सव 2025 की शुरुआत 18 फरवरी से हो रही है। ये उत्सव 2 मार्च तक खत्म हो जाएगा।

कहा लगता है ताज महोत्सव?

ताज महोत्सव का आयोजन ताज महल के पूर्वी द्वार के पास शिल्पग्राम में किया जाता है। इस उत्सव में भारत की समृद्ध कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाता है।

ताज महोत्सव की टिकट कितने की है?

ताज महोत्सव की टिकट 50 रुपये प्रति व्यक्ति है। वहीं 3 साल तक के बच्चों के लिए फ्री एंट्री है।अगर 50 ग्रुप बच्चों का ग्रुप स्कूल यूनिफॉर्म आ रहा है तो 700 रुपये का भुगतान करना होगा है। इसमें 2 शिक्षकों का टिकट प्राइस नहीं लगेगा,लेकिन इससे ज्यादा शिक्षक होने पर पैसे देने होंगे।

क्या है उत्सव की टाइमिंग?

यह उत्सव सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलता है। एंट्री लेने वाले पर्यटक चांदनी रात में ताज महल के मनमोहक नजारे का मजा ले सकते हैं।

क्या है इस साल ताज महोत्सव की थीम

ताज महोत्सव 2025 की थीम ‘धरोहर’ है, जिसका दूसरा अनुवाद ‘विरासत’ भी होता है। थीम भारत की विविध और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने पर केंद्रित होगी। इस साल की थीम संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प और वास्तुकला सहित भारत की कलात्मक परंपराओं को संरक्षित और बढ़ावा देने पर ध्यान देगी।

क्यों देखने जाएं ताज महोत्सव

ताज महोत्सव उत्तर प्रदेश के स्थानीय कलाकारों और कारीगरों की प्रतिभा को प्रदर्शित करता है। यहां अलग-अलग राज्यों के कलाकार अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करते हैं। यहां आए पर्यटक स्थानीय खाने, डांस और संगीत का आनंद ले सकते हैं। संगमरमर की सजावट, रेशम की साड़ियां और लकड़ी के हस्तशिल्प जैसी चीजें भी यहां खरीदी जा सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरवरी में इस दिन से शुरू होगा सूरजकुंड मेला, जानिए टिकट से टाइमिंग तक फुल डिटेल
ये भी पढ़ें:इन चीजों की वजह से फेमस है सूरजकुंड मेला, घूमने जाएं तो जरूर देख आएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।