5 से 6 हजार रुपयों में वीकेंड ट्रिप को बनाएं यादगार, घूम आएं उत्तराखंड की ये जगह Places in Uttarakhand where you can visit on weekend in 5000 to 6000 rupees, Travel news in Hindi - Hindustan
More

5 से 6 हजार रुपयों में वीकेंड ट्रिप को बनाएं यादगार, घूम आएं उत्तराखंड की ये जगह

वीकेंड पर दोस्तों के साथ घूमने का मजा अलग ही होता है। अगर आप भी वीकेंड ट्रिप पर प्लान कर रहे हैं और इसे यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां पढ़ें कुछ जगहों के बारे में जहां से आप 5 से 6 हजार रुपयों के खर्च पर घूमकर लौट सकते हैं।

Tue, 27 May 2025 08:22 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
5 से 6 हजार रुपयों में वीकेंड ट्रिप को बनाएं यादगार, घूम आएं उत्तराखंड की  ये जगह

ऑफिस में काम करने वाले अधिकतर लोग वीकेंड पर घूमने जाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग शुक्रवार की रात को निकलते हैं और रविवार की रात या फिर सोमवार की सुबह तक ट्रिप से वापिस आ जाते हैं। वीकेंड पर दोस्तों के साथ घूमने का एक अलग मजा है। महीने में 4 बार वीकेंड आता है और अधिकतर लोग 2 वीकेंड पर शहर से बाहर किसी जगह पर घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं। अगर इस बार आप घूमने जाना चाहते हैं लेकिन बजट कम है तो यहां देखिए कुछ ऐसी जगह जहां से आप 5 से 6 हजार रुपयों के खर्च पर वापिस भी लौट सकते हैं।

1) मसूरी, उत्तराखंड

उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में बजट में घूमना आसान है। दिल्ली से मसूरी की दूरी 270 किमी है, ऐसे में यहां पहुंचने में 5 से 6 घंटे लग सकते हैं। अगर आप ग्रुप में जा रहे है तो कार से ट्रैवल कर सकते हैं क्योंकि ऐसा करने पर खर्च बांट सकते हैं। हालांकि, सोलो ट्रिप में बस या ट्रेन सस्ती रहेगी। यहां पर आपको होटल के सस्ते रूम आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप नए दोस्त बनाना पसंद करते हैं तो हॉस्टेल में रुकने का ऑप्शन सबसे ज्यादा किफायती है।

2) मुक्तेश्वर, उत्तराखंड

मुक्तेश्वर उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बेहद ही शानदार जगह है। ये हिल स्टेशन दिल्ली से 332 किमी की दूरी पर है। आप 7-8 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। मुक्तेश्वर जाने के लि आप कार या बस में से किसी को चुनें। अगर आप आपके दोस्त ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए है।

3) रानीखेत, उत्तराखंड

रानीखेत एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो सस्ते में घूमने के लिए जाना जाता है। यहां आप 5 हजार रुपयों में आसानी से घूमकर लौट सकते हैं। दिल्ली से रानीखेत की दूरी 341 किमी है, जिसे पूरा करने में 6 घंटे से 7 घंटे आसानी से लग जाएंगे। आप यहां कार, बस, ट्रेन से पहुंच सकते हैं। ये जगह हर मौसम में घूमने के लिए काफी अच्छी है। शांति में छुट्टी बिताने के लिए यहां जाएं।

4) लैंसडाउन, उत्तराखंड

उत्तराखंड का लैंसडाउन वीकेंड पर घूमने के लिए मशहूर है। आप कम बजट में भी इस जगह को घूम सकते हैं। दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी 273 किमी है। प्राकृतिक सुंदरता और ट्रैकिंग के लिए ये जगह फेमस है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानसून में इन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं लोग, सुहावने मौसम से दिल होगा खुश
ये भी पढ़ें:मनाली-मसूरी नहीं, गर्मी से बचने के लिए जून में इन जगहों को घूमने का बनाएं प्लान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।