इस मंदिर में लोहे की जंजीरों में बांधे गए हैं हनुमान, दिलचस्प है यहां की कहानी Interesting Story of Bedi hanuman Temple of Puri Odisha, Travel news in Hindi - Hindustan
More

इस मंदिर में लोहे की जंजीरों में बांधे गए हैं हनुमान, दिलचस्प है यहां की कहानी

भारत में भगवान हनुमान के ढेरों मंदिर हैं। लेकिन कुछ मंदिर ऐसे हैं जिनकी कहानी बहुत दिलचस्प है। इन मंदिरों में से एक है ओडिशा के पुरी में स्थित बेदी हनुमान मंदिर। यहां बजरंगबली को लोहे की जंजीरों में बांधा गया है। जानिए इस मंदिर की दिलचस्प कहानी।

Sun, 27 July 2025 06:08 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
इस मंदिर में लोहे की जंजीरों में बांधे गए हैं हनुमान, दिलचस्प है यहां की कहानी

देशभर में कई प्राचीन हनुमान मंदिर हैं, जिनकी काफी आस्था है। कुछ मंदिर तो ऐसे हैं जिनका इतिहास काफी रोचक है। इन मजेदार कहानियों वाले मंदिर में से एक है ओडिशा के पुरी में स्थित बेदी हनुमान मंदिर। इस मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति हमेशा जंजीरों से बंधी रहती है। मंदिर का नाम बेदी हनुमान है जिसमें 'बेदी' शब्द का अर्थ है जंजीर, जो संयम का प्रतीक है। आइए, जानते हैं इस मंदिर की दिलचस्प कहानी।

क्या है मंदिर की कहानी

भगवान हनुमान को जंजीरों से बांधने को लेकर एक फेमस कहानी ये है कि एक बार भगवान हनुमान समुद्र की प्रचंड लहरों से पुरी के द्वार की रक्षा कर रहे थे। लेकिन अचानक उनके मन में अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करने की इच्छा हुई। जिसके बाद भगवान हनुमान जी बिना किसी को बताए तुरंत अयोध्या के लिए निकल गए। और उसी रात विशाल लहरें मंदिर से टकराईं और आसपास रहने वाले लोगों को परेशान कर दिया। जब भगवान जगन्नाथ ने पूछा कि भगवान हनुमान कहां हैं, तो उन्हें अयोध्या की अचानक यात्रा के बारे में बताया गया, जिससे वे गुस्सा हुए और फिर भगवान हनुमान को तुरंत वापस बुला लिया गया। तब भगवान जगन्नाथ ने उन्हें जंजीरों से बांधा ताकि वह अपनी जगह न छोड़ें और पूरे ध्यान से शहर की रक्षा करें।

क्या है मंदिर का दूसरा नाम

भगवान हनुमान के इस मंदिर को दरिया महावीर के नाम से भी जाना जाता है। 'दरिया' का मतलब है समुद्र और यह नाम जगन्नाथ मंदिर को समुद्र की लहरों से बचाने में भगवान हनुमान की भूमिका से उत्पन्न हुआ है।

कैसे पहुंचें बेदी हनुमान मंदिर?

पुरी के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो लगभग 60 किलोमीटर दूर है। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, पर्यटक भुवनेश्वर से पुरी जाने के लिए टैक्सी किराए पर ले सकते हैं। या फिर भुवनेश्वर पहुंचकर पुरी के लिए बस ले सकते हैं। वहीं बेदी हनुमान मंदिर पुरी रेलवे स्टेशन से लगभग 1.3 किमी और पुरी बस स्टैंड से लगभग 3 किमी की दूरी पर है। ऐसे में मंदिर तक पहुंचने के लिए आप टैक्सी, ऑटो रिक्शा या बैटरी रिक्शा ले सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के इस मंदिर में मूर्ति दिन में तीन बार बदलती है रूप, जानिए रोचक बातें
ये भी पढ़ें:तिरुपति में मंदिर के अलावा घूमने की हैं कई जगह, जाएं तो करें एक्सप्लोर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।