Tatkal Ticket: नए नियम के मुताबिक सीखें 10 स्टेप में कैसे बुक करें तत्काल टिकट How to book Tatkal ticket in 10 steps After Aadhar Verification, Travel news in Hindi - Hindustan
More

Tatkal Ticket: नए नियम के मुताबिक सीखें 10 स्टेप में कैसे बुक करें तत्काल टिकट

1 जुलाई से रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव हो रहे हैं। अब टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। ऐसे में यहां जानिए नए नियमों के मुताबिक 10 कैसे बुक करें तत्काल टिकट।

Sat, 21 June 2025 01:34 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Tatkal Ticket: नए नियम के मुताबिक सीखें 10 स्टेप में कैसे बुक करें तत्काल टिकट

ज्यादातर लोग लंबी और छोटी यात्रा के लिए ट्रेन में ट्रैवल करना पसंद करते हैं। ट्रेन की यात्रा आरामदायक होने के साथ ही बजट फ्रेंडली भी होती है। भले ही दूर की डेस्टिनेशन तक ट्रेन से पहुंचने में समय लगता हो लेकिन इस दौरान आप कई नए लोगों से मिलकर अपने सफर को यादगार बना सकते हैं। ट्रेन में यात्रा करने से पहले टिकट की बुकिंग महीनों पहले करवानी पड़ती है। हालांकि, अगर अचानक कहीं जाना पड़े तो तत्काल टिकट का ऑप्शन भी मिल जाता है। वैसे तो ट्रेन की टिकट आप खुद भी बुक कर सकते हैं लेकिन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए एजेंट के पास जाना पड़ता है। हालांकि, अब तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर नियम बदल रहे हैं।

1 जुलाई से लागू होने वाले नियमों के तहत तत्काल टिकट बुक करने के लिए यूजर्स के आधार का उनके IRCTC अकाउंट से लिंक होना जरूरी है। फिर टिकट बुकिंग के समय आधार कार्ड में दिए गए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसके डालने के बाद ही तत्काल टिकट बुक किया जा सकेगा। यहां जानिए नए नियम लागू होने के बाद कैसे बुक करें तत्काल टिकट-

कैसे बुक करें तत्काल टिकट

टिकट बुक करने से पहले इस बात को सुनिश्चित करें कि आपका आधार पहले से ही लिंक और वैरिफाइड हो।

स्टेप 1- IRCTC की ऑफिशियल साइट पर लॉग इन करें।

स्टेप 2- कहां से कहां तक जाना है इसका स्टेशन सिलेक्ट करें और यात्रा की तारीख, ट्रैवल क्लास भी सिलेक्ट करें।

स्टेप 3- कोटा में तत्काल चुनें।

स्टेप 4- अपनी सहूलियत के मुकाबिक ट्रेन चुनें और बुक करें पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

स्टेप 5- यात्री की डिटेल्स जैसे नाम, उम्र, लिंग डालें। इस स्टेप में आप अपनी पसंद की बर्थ का चुनाव भी डाल सकते हैं। एसएमएस और ओटीपी के लिए अपने सही मोबाइल नंबर को डालें।

स्टेप 6- वेरिफिकेशन कोड डालें और आगे बढ़ें।

स्टेप 7- अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक आधार ओटीपी मिलेगा। इसे डालें और आगे बढ़ें।

स्टेप 8- किराया चेक करें और डिटेल्स दोबारा चेक करें।

स्टेप 9- पेमेंट ऑप्शन चुनें और बुकिंग पूरी करें।

स्टेप 10- कंफर्म होने के बाद आपको अपने टिकट के साथ एक एसएमएस मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तत्काल टिकट बुक करने के लिए इन 6 स्टेप्स में करें आधार वेरिफिकेशन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।