दिल्ली में रहते हैं तो गणेश चतुर्थी पर कर लें गणपति के इन मंदिरों में दर्शन, भक्तों की उमड़ती है भीड़ Ganesh Chaturthi 2025 special must visit with family these ganapati temple in delhi ncr, Travel news in Hindi - Hindustan
More

दिल्ली में रहते हैं तो गणेश चतुर्थी पर कर लें गणपति के इन मंदिरों में दर्शन, भक्तों की उमड़ती है भीड़

Ganesh Temple In Delhi-Ncr: गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनान के लिए दिल्ली भी तैयार है। केवल पंडाल ही नहीं बल्कि गणेश उत्सव पर दिल्ली-एनसीआर में बने इन गजानन के मंदिरों में भी फैमिली के साथ दर्शन के लिए जाएं।

Sat, 23 Aug 2025 10:27 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली में रहते हैं तो गणेश चतुर्थी पर कर लें गणपति के इन मंदिरों में दर्शन, भक्तों की उमड़ती है भीड़

भगवान गणेश के भक्त धूमधाम से गणेश उत्सव मनाने की तैयारियों में लगे हैं 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग अपने घरों में तो बप्पा को बुलाते हैं। वहीं मंदिरों में भी धूम रहती है। गणपति देव के मंदिरों को सजा-धजाकर तैयार किया जाता है। दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो गणेश चतुर्थी से लेकर पूरे दस दिन तक चलने वाले इस पर्व पर इन मंदिरों के दर्शन जरूर कर लें।

श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर, मयूर विहार

अगर आप मयूर विहार के आसपास रहते हैं तो इस मंदिर में दर्शन के लिए गणेश उत्सव के करीब जरूर जाएं। 1990 से बने इस मंदिर में भगवान गजानन के दर्शन के लिए जरूर जाएं। ये मंदिर मयूर विहार फेज 1 के पास पॉकेट 4 में एमवी 1 मेट्रो स्टेशन के पास है। जहां पर एक बार दर्शन के लिए तो जरूर जाना चाहिए।

श्री विनायक मंदिर, नोएडा

अगर आप नोएडा रहते हैं तो गणेश चतुर्थी पर बप्पा का दर्शन करने के लिए श्री विनायक मंदिर में जा सकते हैं। यहां पर भगवान गणेश की मुख्य रूप से मूर्ति लगी है और पूजा-अर्चना होती है। सेक्टर 62 में बने इस मंदिर का आर्किटेक्चर काफी खूबसूरत है। मंदिर की दीवारों पर आकर्षक इंट्रीकेटेड डिटेलिंग की गई है। भगवान गणेश के जन्मोत्सव के दिन इस मंदिर को सुंदर फूलों और लाइटों के साथ सजाया जाता है। तो अगर आप मन की शांति और सुकून के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करना चाहते हैं तो जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन केम्पस, सेक्टर 62, नोएडा के इस मंदिर में जा सकते हैं।

श्री सिद्धिविनायक टेम्पल, द्वारका

द्वारका सेक्टर 12 मेट्रो स्टेशन के नजदीक भगवान श्री सिद्धिविनायक का मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में भगवान गणपति की खड़ी मुद्रा में बड़ी सी प्रतिमा स्थापित है। वहीं साथ में मूषक और मोदक भी स्थापित किया गया है। गणेश उत्सव के मौके पर ये मंदिर भी सुंदर फूल और लाइट्स से सजाया जाता है। और इस मंदिर के दर्शन करना मन को प्रसन्न कर देगा। द्वारका सेक्टर 12 में मेट्रो स्टेशन के नजदीक ही ये मंदिर बना हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।