नवरात्रि में इन पूजा पंडाल में जरूर कर लें दर्शन, नहीं तो अधूरी रह जाएगी दुर्गा पूजा
Durga Puja Pandal In Delhi: दिल्ली में हैं तो दुर्गा पूजा पंडाल देखे बगैर नवरात्रि ना बिता दें। बंगाली कल्चर, धनुची नाच और स्वादिष्ट भोग के साथ दिल्ली के कुछ सबसे पुराने पूजा पंडालों में शामिन इन 6 पूजा पंडाल के दर्शन जरूर कर लें।

नवरात्रि का त्योहार 22 सितंबर से शुरू होगा। इसके साथ ही दुर्गा पूजा की धूम भी स्टार्ट हो जाती है। बंगाली कल्चर का ये सबसे प्रमुख त्योहार होता है। ऐसे मे हर जगह इसकी धूम रहती है। दिल्ली में कई सारे दुर्गा पूजा पंडाल हैं जो सालों पुराने हैं। और यहां पर माता रानी की भव्य प्रतिमा के साथ ही पंडाल को भी सुंदर तरीके से सजाया जाता है। नवरात्रों में देवी दुर्गा की पूजा आराधना करने के साथ ही इन भव्य पंडाल के दर्शन करने भक्त पहुंचते हैं। तो इस दुर्गा पूजा मां दुर्गा के इन भव्य और सुंदर पंडाल के दर्शन जरूर कर लें।
चित्तरंजन पार्क का दुर्गा पूजा पंडाल
चित्तरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का पंडाल का इतिहास सदियों पुराना है। सीआर पार्क में दुर्गा पूजा के पंडाल देखे बिना तो नवरात्रि अधूरी रह जाती है। बी ब्लॉक दुर्गा पूजा, चित्तरंजन पार्क का पंडाल जरूर देखें। इस पार्क को दिल्ली का मिनी कोलकाता कहते हैं। हर साल यूनिक थीम, प्रसाद और भक्तों की भीड़ से ये पूजा पंडाल खास बन जाता है।
काली बाड़ी, मयूर विहार
अब अगर आप दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करने निकले हैं तो और भी जगहों पर जा सकते हैं। मयूर विहार के काली बाड़ी पंडाल को भी जरूर देख लें। यहां पर भव्य और सुंदर मूर्ति की स्थापना होती है। साथ ही इस पंडाल में कल्चरल प्रोग्राम और खास भोग लगाया जाता है। जो सेलिब्रेशन खास पार्ट होता है। काली बाड़ी का पंडाल मयूर विहार फेज 1, पॉकेट 2, मयूर विहार में रहता है।
काश्मीरी गेट दुर्गा पूजा
दिल्ली के सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडालों में से एक है कश्मीरी गेट का दुर्गा पूजा पंडाल। जिसे दिल्ली के दुर्गा पूजा चैरिटेबल एंड कल्चरल समिति की तरफ से साल 1910 से सेलिब्रेट किया जा रहा है। यहां पर भी सुंदर डेकोरेशन, भव्य मूर्तियां और कल्चरल इवेंट देखने को मिल जाएंगे। कश्मीरी गेट में पूजा पंडाल का एड्रेस है 22-ए, शाम नाथ मार्ग, इंद्रप्रस्थ कॉलेज, सिविल लाइंस, दिल्ली।
मिंटो रोड दुर्गा पूजा
दिल्ली के पुराने दुर्गा पूजा पंडाल में ये भी शामिल रहता है। इस पंडाल का एड्रेस है जे6पीएफ, मिंटो रोड, काली मंदिर, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली। इस पंडाल में सेबिरेशन काफी सिंपल और ट्रेडिशनल तरीके से होता है। यहां पर लबरा, खिचूरी और कई बंगाली मिठाईयों का भोग देवी को लगाया जाता है।
तिमारपुर सिविल लाइंस पूजा समिति
दुर्गा पूजा देखना है तो कुछ खास जगहों में शामिल इस पंडाल पर जरूर जाएं। यहां पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा हर साल स्थापित की जाती है। धनुची नाच यहां का खास अट्रक्शन रहता है। तो पंडाल देखने जाना है तो त्रिकोना पार्क, एमएस क्वार्टर के पास, तिमारपुर, दिल्ली का एड्रेस गूगल पर डालकर पहुंचे।
आराम बाग दुर्गा पूजा समिति
दिल्ली के कुछ भव्य और बड़े ग्रैंड पंडालों में आराम बाग की गिनती होती है। जहां पर पंडाल सजाने के लिए काफी ज्यादा बजट खर्च किया जाता है। और भक्तों को अट्रैक्ट करते हैं। 2033, चित्रगुप्त रोड, टाइप 3, ब्लॉक बी, आरामबाग, झंडेवाला, नई दिल्ली इस पूजा पंडाल का एड्रेस नोट कर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन