क्रिसमस-नए साल की पार्टी के बाद कार चलाने के दौरान ध्यान में रखें ये बातें, वरना हो सकती है जेल!
Safety Tips: क्रिसमस या नए साल की पार्टी लोग धूमधाम से मनाते हैं और फिर खूब शराब पी लेते हैं। ड्रिंक करने के बाद कई लोग कार लेकर घर या फिर बाहर घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। अगर आप भी कार लेकर जा रहे हैं, तो कुछ गलतियों से बचें वरना जेल जाना पड़ सकता है।

25 दिसंबर को क्रिसमस आ रहा है और फिर 1 जनवरी को नया साल। इन खास दिनों को धूमधाम से मनाने के लिए लोग पार्टी करने का प्लान बना लेते हैं और दोस्तों के संग धमाकेदार पार्टी होती है। पार्टी के बाद कई लोग कार चलाकर ही घर लौटने का प्लान भी करते हैं। कुछ लोगों को एल्कोहल पीने के बाद भी ड्राइव करने का अलग कॉन्फिडेंस रहता है लेकिन उनकी ये आदत बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। अगर आप किसी भी पार्टी के कार चलाकर घर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ गलतियों को करने से बचें वरना जेल जाना पड़ सकता है।
1- ड्रिंक एंड ड्राइव
पार्टी में अगर आपने खूब शराब पी ली है, तो कार चलाकर जाने की गलती बिल्कुल न करें। ऐसे में कार चलाना किसी हादसे को सीधा न्योता देने जैसा है। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव के केस में जेल और जुर्माना भी लग जाता है। ऐसे समय पर पुलिस चेकिंग हर जगह होती रहती है। आप ऐसे में किसी ड्राइवर को हायर कर सकते हैं या फिर ऐसे व्यक्ति से गाड़ी चलवाएं, जिसने ड्रिंक न किया हो। इसके अलावा कैब भी ले सकते हैं।
2- ग्रुप में जाएं
अगर पार्टी के बाद कार से कही घूमने का प्लान बना है, तो दोस्तों के ग्रुप में ही जाएं अलग नहीं। सभी के साथ में सफर करने से थोड़ी सेफ्टी रहेगी और किसी भी दुर्घटना से आप बच सकते हैं। इसके अलावा अपने साथ कार के पेपर्स रख लें। पुलिस ने अगर रोका तो दिखाने के काम आता है।
3- स्पीड-सेफ्टी
पार्टी के बाद कार से लौट रहे हैं, तो अपनी गाड़ी की स्पीड और सेफ्टी नियमों का पालन जरूर करें। अगर सीट बेल्ट नहीं लगी होगी, तो भी पुलिस वाले रोक सकते हैं। तेज स्पीड आपको किसी बड़े हादसे का शिकार बना सकती हैं या फिर आपकी गाड़ी से कोई एक्सीडेंट हो सकता है। इसके अलावा कार चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें।
4- नो शॉर्टकट
कही भी पहुंचने के लिए किसी तरह के शॉर्टकट रास्ते को बिल्कुल न चुनें। कई बार ऐसी जगहों पर लूटपाट हो सकती है और रास्ता खराब होने के कारण हादसे का डर भी रहता है। ऐसे में आपकी जान भी खतरे हो सकती है। अगर कोई अनजान रास्ता हो और अकेले हैं, तो दोस्तों या फैमिली संग लोकेशन शेयर करें।
5- फोन फुल चार्ज
पार्टी के दौरान अक्सर लोगों का फोन डिस्चार्ज हो जाता है और चार्ज करने का समय नहीं मिलता। ऐसे में आप कार से कही जा रहे हैं, किसी मुसीबत में आपका फोन ऑफ हो सकता है। ऐसी गलती बिल्कुल न करें। फोन पहले से चार्ज करें या फिर कार में उसे चार्ज करने वाली केबल रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन