चंडीगढ़ से कुछ देर की दूरी पर हैं ये 5 हिल स्टेशन, एक दिन के ट्रिप के लिए बेस्ट 5 hill stations near Chandigarh best for one day trip, Travel news in Hindi - Hindustan
More

चंडीगढ़ से कुछ देर की दूरी पर हैं ये 5 हिल स्टेशन, एक दिन के ट्रिप के लिए बेस्ट

अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं या फिर किसी काम के लिए इस जगह पर जा रहे हैं तो आस पास की घूमने की जगहों को एक्सप्लोर करें। यहां हम चंडीगढ़ के पास कुछ हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं जो एक दिन के ट्रिप के लिए बेस्ट हैं।

Sun, 18 May 2025 07:38 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
चंडीगढ़ से कुछ देर की दूरी पर हैं ये 5 हिल स्टेशन, एक दिन के ट्रिप के लिए बेस्ट

अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं या फिर कुछ दिनों के लिए इस जगह पर जा रहे हैं तो समय मिलने पर चंडीगढ के आसपास की जगहों को एक्सप्लोर कर आएं। यह खूबसूरत शहर कई आकर्षक हिल स्टेशनों से घिरा हुआ है। जहां आप भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर रहकर अकेले आराम करने के लिए जा सकते हैं। यहां जाने के लिए बस एक छुट्टी काफी है। देखिए, चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन।

1) बरोग

चंडीगढ़ के नजदीकी ऑफबीट हिल स्टेशनों में से एक है बरोग। बरोग में आप ट्रैकिंग, जंगल की सैर आदि कर सकते हैं। ये शांत इलाका शहर की भागदौड़ से दूर है। यह चंडीगढ़ के नजदीक घूमने के लिए सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। चंडीगढ़ से बरोग करीब 60 किलोमीटर दूर है।

2) नालागढ़

खूबसूरत हिल स्टेशन नालागढ़ अपनी शांति के लिए मशहूर है। यह चंडीगढ़ के पास 50 किलोमीटर के अंदर सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। यह हिल स्टेशन मछली पकड़ने जैसी एक्टिविटीज के लिए फेमस है। चंडीगढ़ से नालागढ़ करीब 50 किलोमीटर दूर है।

3) चैल

शिमला का चैल एक शांत ऑफबीट जगह है जो चंडीगढ़ से सबसे पास हिल स्टेशन है। हरे-भरे हरियाली, मनमोहक नजारों, चीड़ और देवदार के पेड़ों से घिरा चैल नेचर लवर्स को खूब पसंद आएगा। शांत और सुकून भरी छुट्टी बिताने के लिए इस जगह पर जाएं।

4) मसूरी

उत्तराखंड में एक पहाड़ी घाटी के ऊपर बसा मसूरी हरी पहाड़ियों, सुंदर झरनों और मनमोहक नजारों के साथ पर्यटकों को आकर्षित करता है। ये चंडीगढ़ के पास सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है।

5) परवाणू

परवाणू भारत के चंडीगढ़ के नजदीकी और सबसे ज्यादा अनदेखे हिल स्टेशनों में से एक है। ये चंडीगढ़ से सिर्फ एक घंटे की ड्राइव पर है। ये जगह चंडीगढ़ से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तपती गर्मी में बच्चों के साथ घूम आएं ये 5 बेस्ट हिल स्टेशन
ये भी पढ़ें:इस हिल स्टेशन को कहा जाता है भारत का स्कॉटलैंड, कपल्स के लिए परफेक्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।