जगन्नाथ पुरी के अलावा ओडिशा में फेमस हैं ये 5 मंदिर, एक बार में ही मोह लेंगे आपका मन
ओडिशा के फेमस मंदिरों की बात जब आती है तो सबसे पहले जगन्नाथ पुरी मंदिर का नाम लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जगन्नाथ पुरी के अलावा भी ओडिशा में कई फेमस मंदिर है। इस आर्टिकल में हम ओडिशा के 5 फेमस मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। जानिए-

ओडिशा में घूमने फिरने के लिए काफी जगह हैं, लेकिन जब भी इस जगह की बात आती है तो लोगों को सबसे पहले जगन्नाथ पुरी मंदिर याद आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये जगह श्रद्धालुओं के आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। लेकिन जगन्नाथ धाम के अलावा भी ओडिशा में कई मंदिर हैं। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं ओडिशा के 5 फेमस मंदिर, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।
1) परशुरामेश्वर मंदिर
भगवान शिव को समर्पित, परशुरामेश्वर मंदिर ओडिशा के भुवनेश्वर शहर के प्राचीन हिंदू मंदिरों में से एक है। माना जाता है कि मंदिर का निर्माण लगभग 650 ई. में नागर शैली में किया गया था। अब इस मंदिर के दर्शन के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं।
2) सूर्य मंदिर
कोणार्क सूर्य मंदिर प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। ये सूर्य देव को समर्पित एक विशाल मंदिर है। यह मंदिर अपनी अनूठी बनावट खासतौर से रथ के आकार के लिए फेमस है, जिसमें 24 पहिए और 7 घोड़े हैं, जो सूर्य के रथ का प्रतिनिधित्व करते हैं।
3) लिंगराज मंदिर
लिंगराज मंदिर भुवनेश्वर शहर में स्थित एक प्राचीन मंदिर है और यह शहर में स्थित सबसे बड़ा मंदिर है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का शिवलिंग प्राकृतिक रूप से प्रकट हुआ था।
4) मुक्तेश्वर मंदिर
मुक्तेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और ये भुवनेश्वर में है। कहते हैं कि भगवान शिव ने इस स्थान पर एक राक्षस का वध किया था, जिससे उसे मुक्ति मिली थी। इसलिए माना जाता है कि इस जगह पर भगवान शिव का आशीर्वाद है और जो भक्त पूरी आस्था के साथ यहां आते बैं उनकी हर इच्छा पूरी होती है।
5) सखीगोपाल मंदिर
पुरी से 19 किमी उत्तर में स्थित सखीगोपाल मंदिर ओडिशा के पवित्र पर्यटन स्थलों में से एक है। सखी गोपाल नाम का शाब्दिक अर्थ है साक्षी गोपाल। कार्तिक के महीने में मनाई जाने वाली अंवला नवमी इस मंदिर के मुख्य त्योहारों में से एक है। इस दिन देवी के पैरों के दर्शन करने के लिए खूब भक्त पहुंचते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन