वीकेंड पर दिल्ली की जहरीली हवा से जाना चाहते हैं दूर, तो 3-4 घंटे की दूरी पर बसी इन जगहों को करें एक्सप्लोर
दिल्ली के प्रदूषण से वीकेंड पर दूर जाना चाहते हैं, तो यहां से 3 घंटे की दूरी पर बसे कुछ सुंदर शहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दिल्ली से कुछ ही घंटे के सफर पर बसें इन शहरों में आपको शांति, सुकून, शुद्ध वातावरण मिलेगा। चलिए बताते हैं ये कहां हैं और कैसे जाएं।

दिल्ली की हवा हर दिन जहरीली होती जा रही है। इसे कम करने के लिए कई कड़े नियम जैसे कंस्ट्रक्शन रोकने, वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लासेस की सुविधाएं चलाई जा रही हैं। दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को लगातार सेफ्टी रखने की हिदायत दी जा रही है। ऐसे में अगर आप वीकेंड पर दिल्ली से थोड़ा दूर जाकर शुद्ध हवा लेना चाहते हैं, तो कुछ जगहों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। दिल्ली से सिर्फ 3-4 घंटे की ड्राइव पर ये सुंदर जगहें बसी हुई हैं, जहां घूमने के लिए कई अच्छी जगह हैं। इन जगहों पर आप फ्लाइट, बस, ट्रेन या फिर खुद की कार से भी पहुंच सकते हैं। चलिए बताते हैं ये जगह कौन सी हैं।
1- जयपुर, राजस्थान
दिल्ली से कार से जाने पर 3 घंटे की दूरी पर है पिंक सिटी, जिसे हम जयपुर के नाम से भी जानते हैं। राजस्थान का ये खूबसूरत शहर ऐतिहासिक इमारतों, महलों, इतिहास के लिए मशहूर है। जयपुर आप फैमिली, फ्रेंड्स, पार्टनर संग जा सकते हैं। जयपुर में काफी कुछ घूमने के लिए है लेकिन यहां पर आप 2 दिन आराम से पूरी ट्रिप का मजा ले सकते हैं। जयपुर जाने के लिए ट्रेन की सुविधा भी अच्छी है। दिल्ली से सुबह 6 बजे शताब्दी जाती है और बसें भी लगातार चलती हैं। इसके अलावा कार से हाइवे पकड़कर आप पहुंच सकते हैं, लेकिन कोहरे में कार चलाकर जाने की गलती न करें। ये खतरनाक हो सकता है।

2-ऋषिकेश, उत्तराखंड
दिल्ली से ढाई घंटे की दूरी पर है ऋषिकेश। उत्तराखंड का ये सुंदर शहर आपको शांति, सुकून और शुद्ध वातावरण देगा। ऋषिकेश में आप शाम की गंगा आरती, मंदिर, लक्ष्मण झूला, योगा प्लेसेस, रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। ऋषिकेश भी आप कार से जा सकते हैं या फिर बस सें। ट्रेन से हरिद्वार तक पहुंच सकते हैं और फिर वहां से ऋषिकेश तक कैब-ऑटो मिल जाते हैं।
3- जिम कॉर्बेट, रामपुर
दिल्ली से 250 किमी की दूरी पर बसा है जिम कार्बेट। अगर आप वाइल्ड लाइफ के शौकीन है, तो जिम कॉर्बेट बेहतरीन जगह हो सकती है। जिम कॉर्बेट में आपको रिजॉर्ट, झरने, पहाड़, जानवर, गुफाएं देखने को मिलेंगी। जिम कॉर्बेट एडवेंचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। कार से यहां तक पहुंचने के लिए 4-5 घंटे लगते हैं और बस से 6 घंटे। ट्रेन का साधन भी मौजूद है।
4- नीमराना, राजस्थान
दिल्ली से 130 किमी की दूरी पर बसा है नीमराना। राजस्थान का ये शहर इतिहास, शिल्प कलाओं को दर्शाता है। यहां पर नीमराना फोर्ट काफी फेमस है, जहां राजा-महाराजा रहा करते थे। इस फोर्ट को देखने के लिए विदेशी भी आते हैं। नीमराना जाने के लिए कार से सिर्फ ढाई घंटे लगेंगे। बस से भी पहुंच सकते हैं और ट्रेन से भी। आप यहां पर इस मौसम में जा सकते हैं।

5- आगरा-मथुरा
दिल्ली से आगरा-मथुरा घूमने भी जा सकते हैं। दिल्ली से 230 किमी की दूरी पर बसा है आगरा-मथुरा। आप ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते, तो आगरा चले जाएं। दिल्ली से पहले आगरा की ट्रिप प्लान करें। एक दिन आगरा में घूमें, वहां ताज महल देखें। इसके बाद खाना खाकर स्टे करें। अगले दिन सुबह मथुरा के लिए निकलें और वृंदावन-मथुरा के मंदिरों के दर्शन करें। फिर वहां से लौटते हुए ढाबे पर खाएं और दिल्ली वापिस लौट आएं। आप कार से सिर्फ 3 घंटे में आगरा जा सकते हैं। बस से 4 घंटे लगेंगे और ट्रेन से 2 घंटे का समय लगता है। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा के लिए सुबह ट्रेन जाती है, जो साढ़े सात बजे पहुंचा देती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन