Green Flags vs Red Flags: क्या होता है इनका मतलब? रिलेशनशिप में ऐसे करें पहचान, जानें Do’s और Don’ts what is Red flags or Green flags in relationship and how to identify and their Do or Donts, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Green Flags vs Red Flags: क्या होता है इनका मतलब? रिलेशनशिप में ऐसे करें पहचान, जानें Do’s और Don’ts

किसी भी रिश्ते में प्यार, विश्वास और सम्मान होना जरूरी है। यही चीजें रिश्ते को मजबूत बनाते हैं और लंबे समय तक टिकते हैं। आजकल रिलेशनशिप में रेड और ग्रीन फ्लैग का ट्रेंड खूब चल रहा है। आज हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं।

Sun, 22 March 2026 04:12 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Green Flags vs Red Flags: क्या होता है इनका मतलब? रिलेशनशिप में ऐसे करें पहचान, जानें Do’s और Don’ts

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए उसे आपको समझना पड़ता है और आजकल रिलेशनशिप में ग्रीन फ्लैग और रेड फ्लैग का ट्रेंड काफी चल रहा है। पहले के रिश्तों में सिर्फ अच्छा-बुरा इंसान और उसकी आदतें देखी जाती थीं लेकिन अब उन चीजों को रेड और ग्रीन संकेतों से समझना पड़ता है। ग्रीन फ्लैग का मतलब होता है, रिश्ते के लिए अच्छे संकेत और रेड का मतलब होता है बुरे संकेत। कई बार हम प्यार में इस कदर डूब जाते हैं कि इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। तो चलिए बताते हैं ग्रीन और रेड फ्लैग का मतलब क्या होता है और इसे कैसे पहचानें?

क्या होता है ग्रीन और रेड फ्लैग?

ग्रीन फ्लैग- ग्रीन फ्लैग का मतलब है पॉजिटिव और हेल्दी वाइब। ये दिखाते हैं कि आपका रिश्ता मजबूत, सुरक्षित और सम्मानजनक है। जब आपको कोई ऐसा इंसान मिले, जो अपनी बात पर टिका रहे और आपका आदर करें, तो वो ग्रीन फ्लैग हुआ।

Relationship Tips

रेड फ्लैग- रेड फ्लैग का मतलब है खतरे या समस्या के संकेत। जैसे आपका रिश्ता 2 साल से चल रहा है लेकिन अब तक उसके बारे में आपके या पार्टनर के घर में किसी को जानकारी नहीं है। साथ ही पार्टनर किसी के आगे आप से बात करने में भी कतराता है। तो ये रेड फ्लैग के साइन हैं।

Green Flags होने पर क्या करें

1. ओपन कम्युनिकेशन

अगर आपका पार्टनर खुलकर बात करता है और आपकी बात भी ध्यान से सुनता है, तो यह एक अच्छा संकेत है। ऐसे में आपको भी अपनी फीलिंग्स ईमानदारी से शेयर करनी चाहिए। कोई भी बात पार्टनर से छिपाने की जरूरत नहीं है।

relationship

2. रिस्पेक्ट करें

सम्मान हर रिश्ते में जरूरी होता है। अगर पार्टनर आपके काम, स्पेस, पर्सनल लाइफ, सोशल लाइफ का सम्मान करता है, तो बदले में आपको भी वैसा ही व्यवहार करना चाहिए। इससे एक दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ता है।

3- हेल्दी बाउंड्री और ट्रस्ट

अगर आपके रिश्ते में भरोसा नहीं है, तो कोई फायदा नहीं। रिश्ते में विश्वास होना बेहद जरूरी है और जब कपल एक दूसरे पर विश्वास करते हैं, तो रिश्ते में कुछ छिपा नहीं होता। इसके अलावा पार्टनर के लिए सपोर्टिव बनें और हेल्दी बाउंड्री भी सेट करें। अच्छे रिश्ते में पर्सनल स्पेस का होना जरूरी है। अपने और पार्टनर दोनों के लिए सीमाएं तय करें और उनका सम्मान करें।

Green Flags में क्या न करें

1. अच्छे व्यवहार को नजरअंदाज न करें

कई लोग पार्टनर की सिर्फ कमियों पर ध्यान देते हैं और उनकी खूबियों को इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में अक्सर अच्छे रिश्ते भी बिगड़ जाते हैं। अगर आपका पार्टनर अच्छा व्यवहार कर रहा है, तो उसे समझें और सम्मान करें।

2. ओवर-डिपेंडेंट न बनें

ग्रीन फ्लैग होने का मतलब ये नहीं कि आप पूरी तरह पार्टनर पर निर्भर हो जाएं। अपनी पहचान और इंडिपेंडेंसी बनाए रखें। ओवर डिपेंडेंट होने से पार्टनर की नजरों में आपके लिए सम्मान और प्यार कम हो सकता है। साथ ही आप भी हर छोटी चीजों के लिए उनका इंतजार करते रहेंगे।

Red Flags होने पर क्या करें?

1. झूठ को पहचानें

अगर आपका पार्टनर बार-बार झूठ बोलता है, गुस्सा करता है या आपको कंट्रोल करने की कोशिश करता है, तो इसे हल्के में न लें। ये सभी चीजें रेड फ्लैग हो सकती है। अगर कोई शख्स बार-बार ऐसा करता है, तो वो आपके साथ रहना नहीं चाहता या फिर कुछ छिपा रहा है।

2. बातचीत करें

प्यार में रहते हुए किसी भी समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय उस पर खुलकर बात करें। कई बार हम सोचते हैं छोड़ो क्यों बात का बतंगड़ बनाना लेकिन ये छोटी चीजें रिश्ते पर हावी हो सकती हैं।

Relationship Tips

3. सीमाएं तय करें

अगर पार्टनर का कोई व्यवहार या आदत आपको असहज करती है, तो साफ शब्दों में अपनी बात रखें और सीधे तौर पर ना बोलें। अपनी बाउंड्री सेट करें। प्यार में सेल्फ रिस्पेक्ट खोना अच्छी बात नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति के दिल-दिमाग में हमेशा कैसे बनी रहें? कोच ने बताया अट्रैक्शन का सीक्रेट!

4. डिस्टेंस मेंटेन करें

अगर आपको लग रहा है कि पार्टनर में लगातार रेड फ्लैग के सिग्नल दिख रहे हैं, तो रिलेशनशिप को खत्म करें। पार्टनर से दूरी बनाएं। ऐसे रिश्तों में रहने पर आपका मेंटल पीस खराब हो सकता है। अगर आपको डाउट लग रहा है, तो अपने दोस्तों से बात करें।

Red Flags में क्या न करें

1. नजरअंदाज न करें

सब ठीक हो जाएगा- सोचकर बार-बार गलत व्यवहार को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे रिश्ते लंबे समय तक नहीं टिकते हैं और जल्दी खत्म हो जाते हैं। कई बार प्यार में रहते हुए हम चीजों को इग्नोर कर देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उधार मांगने वालों को कैसे करें मना? जानें 7 आसान तरीके

2. खुद को दोष न दें

कई लोग रिश्ता खत्म होने की वजह खुद को मान लेते हैं और फिर खुद को ही दोष देने लगते हैं। इस तरह से भी आपकी मानसिक स्थिति खराब होगी। हर रिश्ते में समस्या होती है और इसमें बुरा फील न करें।

3. बदलने की उम्मीद में न रहें

यह सोचकर कि समय के साथ पार्टनर बदल जाएगा, आप खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर रिश्ता आपकी खुशी और मेंटल पीस छीन रहा है, तो उसे छोड़ना ही बेहतर होता है। ये रिश्ता सीधे तौर पर रेड फ्लैग होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कपल्स में मनी मैटर पर लड़ाई क्यों होती है और इससे कैसे बचें?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।