कैफे-रेस्टोरेंट छोड़ कब्रिस्तान में डेट मनाने जा रहे Gen Z, क्या है Graveyard Date Trend
Graveyard Date Trend: Gen Z का एक नया शौक लोगों के सामने आया है जो अब ट्रेंड बनता जा रहा है। आज के जमाने के यंगस्टर्स मूवी और कैफे में डेट पर जाने की बजाय कब्रिस्तान जैसी जगह को चुन रहे और डेट पर जा रहे हैं।

रोमांटिक डेट का ख्याल दिल में आते ही किसी शांत और सुंदर जगह याद आती है, जहां पर बस आप और आपका पार्टनर कैंडल लाइट डिनर कर रहा हो। लेकिन ये शांत और सुंदर जगह कहां हो सकती है? किसी समंदर का किनारा या फिर शांत नेचर के नजारों वाली जगह। वैसे काफी सारे लोग कैफे, रेस्टोरेंट या मूवी डेट पर जाना भी पसंद करते हैं। लेकिन ये Gen Z अपनी पसंद और आदतों की वजह से हमेशा सबका ध्यान खींच लेते हैं। रिलेशनशिप को लेकर इनकी सोच काफी अलग है और अब उनकी ये सोच डेटिंग प्लेस को लेकर भी अलग हो गई है। इन दिनों ग्रेवयार्ड ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। जो सुनने में अजीब और डरावना दोनों लग सकता है। लेकिन इन दिनों युवा लोगों को कब्रिस्तान में पार्टनर के साथ डेट पर जाना पसंद आ रहा और ये ट्रेंड काफी ज्यादा चलन में है। तो आप भी जान लें आखिर क्या है ये ग्रेवयार्ड डेट ट्रेंड
क्या है ग्रेवयार्ड डेट ट्रेंड
ग्रेवयार्ड डेट का मतलब है कि कब्रिस्तान जैसी शांत जगह पर पार्टनर के साथ बैठकर टाइम स्पेंड करना। इसमे पार्टनर एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए किसी कब्रिस्तान को चुनते हैं। Gen Z यंगस्टर्स का कहना है ये बिल्कुल अलग फीलिंग देता है।
Gen Z को लुभा रहा ये ट्रेंड
पार्टनर के साथ किसी मूवी डेट या कैफे में डेट पर जाने की बजाय कब्रिस्तान में टाइम स्पेंड करने का आइडिया लुभा रहा है। उनके लिए ये ट्रेंड डिफरेंट और एस्थेटिक है। भीड़भाड़ और शोरगुल से दूर एक दूसरे के साथ समय बिताने का कॉन्सेप्ट उन्हें अट्रैक्ट कर रहा है।
सोशल मीडिया का बड़ा रोल
इस ट्रेंड को वायरल करने के पीछे बड़ा रोल सोशल मीडिया का है। काफी सारे यंगस्टर्स अपने डेट और लव लाइफ की स्टोरीज शेयर कर रहे हैं। कब्रिस्तान में पार्टनर के साथ समय बिताने की फोटोज पोस्ट कर रहे हैं। जिसकी वजह से काफी सारे यंग लोगों को ये आइडिया पसंद आ रहा क्योंकि कब्रिस्तान जैसी शांत जगह पर बैठकर वो एक दूसरे के साथ गंभीर और गहरी रिश्तों की बातें बैठकर कर सकते हैं।
सबको नहीं आ रहा पसंद
हालांकि काफी सारे लोग ऐसे भी हैं जो इस ट्रेंड को सही नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कब्रिस्तान एक पवित्र जगह है जहां पर डेट के लिए जाना सही नहीं। हालांकि इस तरह की जगहों पर डेट पर जाना पूरी तरह से व्यक्तिगत मामला है लेकिन कब्रिस्तान में डेट पर जाते वक्त इस पवित्र जगह की गरिमा और सम्मान का ध्यान रखना जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन