Anniversary Wishes: शादी की सालगिरह के मौके पर अपनों को भेजें ये प्यारे मैसेज
Anniversary Wishes in Hindi: इन खूबसूरत मैसेज के जरिए आप भी अपनों को शादी की सालगिरह की बधाई दे सकते हैं। देखिए बेस्ट एनिवर्सरी विशेज हिंदी में।

Anniversary Wishes: शादी की सालगिरह दो दिलो, दो आत्माओं का मिलान है। शादी की सालगिरह सभी के जीवन में खास होती है, इसलिए इस खास दिन को और अच्छा बनाने के लिए सभी मैरिज एनिवर्सरी विश करते है। ऐसे में हम लेकर आए हैं कुछ खास हैपी एनिवर्सरी विशेज। जो आप परिवार और दोस्तों को भेज सकते हैं।
दुआओं में याद रखते हैं हम हरदम,
खुश रहना हमेशा बस यही चाहते हैं हम।
सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनायें
थामें एक-दूजे का हाथ, बना रहे आपका साथ
जिंदगी का हर पल संतुष्टि दे आपको
दिन का हर लम्हा खुशी दे आपको
शादी की सालगिरह की ढेरों बधाई।
आप दोनों हमारे अजीज हैं,
जो खुशियों में रंग भरते हैं,
आपकी जोड़ी हमेशा सलामत रहे,
ऊपर वाले से बस यही दुआ करते हैं।
हैपी एनिवर्सरी
जिंदगी के सफर में रहना आप हमेशा संग,
हर पल हर वक्त खुदा भरे खुशियों के रंग,
मुस्कुराओ चाहे जो भी हो पल,
खुशियां लेकर आए आने वाला कल।
हैपी एनिवर्सरी
तोड़े से भी ना टूटे ऐसा रिश्ता हो आपका
खुशियां आपके घर आंगन आकर खेलें
विश्वास के साथ आप इस रिश्ते को निभाएं।
आपको शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।
आपके आने से पूरे हुए हैं हर वो सपने जो मैंने थे सजाए,
आज शादी की सालगिरह है तो मैं आपको देता हूं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
आपकी जोड़ी की रौनक सलामत रहे,
आपका घर खुशियों से आबाद रहे,
ना आए जिंदगी में कोई गम,
मुबारक हो आपको शादी की सालगिरह।
जीवन में सांस जितनी जरूरी है सभी के लिए,
आप दोनों भी उतने ही जरूरी है मेरे लिये।
ठाकुर जी करे आपको सारी खुशियां मिले आप हमेशा मुस्कारते रहे।
हैपी एनिवर्सरी
शादी की सालगिरह की ढेरों बधाई,
प्रेम ओर विश्वास की है ये कमाई,
भगवान करे आप दोनों सदा खुश रहे,
आदर, सम्मान और प्रेम प्रतिष्टा जीवन में बहे!
हैपी ऐनिवर्सरी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन