मकर संक्रांति पर बेटे के लिए सूर्य देव से प्रेरित 100 नामों में से चुनें एक नाम, तेज और साहस का होगा प्रतीक
मकर संक्रांति सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने का पर्व माना जाता है। अगर आप इस संक्रांति अपने प्यारे बेटे के लिए खास नाम चुनना चाहते हैं, तो भगवान सूर्य से प्रेरित 100 नामों की लिस्ट में से एक नाम प्यारा नाम चुन सकते हैं।

14 जनवरी को मनाया जाने वाला मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का पर्व है, जो नए आरंभ, ऊर्जा, समृद्धि और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। साल 2026 में जन्मे बच्चों के लिए मकर संक्रांति से प्रेरित खास और अर्थपूर्ण नामों की सूची हम आपके लिए लेकर आए हैं। इन नामों में से कोई एक नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं। इन नामों का अर्थ भी सूर्य भगवान से प्रेरित होता है और बच्चे को सूर्य की किरणों सा तेज, साहसी बनाएगा।
यहां देखें 100 नामों की लिस्ट
1- सूर्यांश – सूर्य का अंश
2- आदित्य – सूर्य देव
3- रवि – सूर्य
4- भानु – सूर्य, प्रकाश
5- दिवाकर – दिन को उजाला देने वाला
6- भास्कर – प्रकाश देने वाला
7- रवितेज – सूर्य का तेज
8- रेयांश – प्रकाश की किरण
9- दीपक – प्रकाश देने वाला
10- दीपांश – प्रकाश का अंश
11- दीप्तांश – प्रकाश का अंश
12- तेज – तेजस्वी
13- तेजस – ऊर्जा, प्रकाश
14- तेजोमय – तेज से भरा हुआ
15- तेजविक – तेजस्वी, ऊर्जावान
16- विहान – सुबह, नया आरंभ
17- नव – नया
18- नवित – नया आरंभ
19- नवांश – नया अंश, नव शुरुआत
20- उत्कर्ष – उन्नति, प्रगति
21- संक्रांत – परिवर्तन का प्रतीक
22- अयान – शुभ मार्ग, गति
23- नैविक – नवीन मार्ग दिखाने वाला
24- अविरल – निरंतर आगे बढ़ने वाला
25- कृषिव – कृषि से जुड़ा, जीवनदाता
26- धान्विक – धन और धान से जुड़ा
27- अन्नित – अन्न से परिपूर्ण
28- अच्युत – अविनाशी रूप वाला
29- वीर – साहसी
30- वीरांश – वीरता का अंश
31- शौर्य – साहस
32- बलवंत – शक्तिशाली
33- समर्थ – सक्षम
34- जयवंत – विजयी
35- तक्ष – मजबूत, स्थिर
36- हर्ष – आनंद
37- हर्षित – प्रसन्न
38- हर्षवर्धन – आनंद बढ़ाने वाला
39- यश – प्रसिद्धि
40- यशवित – यश से युक्त
41- धीर – धैर्यवान
42- शिव – कल्याणकारी
43- ओम – पवित्र ध्वनि
44- प्रणव – ओंकार
45- ईशान – भगवान शिव
46- घनश्याम – भगवान कृष्ण
47- श्रवण – पवित्र, ध्यानशील
48- गगन – आकाश
49- सागर – विशालता
50- मकर – मकर राशि से संबंधित
51- मकरंद – पवित्रता का प्रतीक
52- आर्यव – श्रेष्ठ, कुलीन
53- कविन – बुद्धिमान, कवि स्वभाव
54- कौशल – दक्षता
55- तन्मय – एकाग्र
56- प्रणित – नेतृत्व करने वाला
57- अद्विक – अद्वितीय
58- कियान – कृपा, राजसी स्वभाव
59- तर्वित – ऊर्जावान
60- अंश – भाग
61- सूर्यदेव – प्रकाश और ऊर्जा के देव
62- अरुण – उषा, लालिमा, सूर्य का सारथी
63- उज्ज्वल – सूर्य का वैदिक नाम
64- सविता – प्रेरणा देने वाला सूर्य
65- विवस्वान – सूर्य देव
66- प्रभाकर – प्रकाश उत्पन्न करने वाला
67- दिनेश – दिन के स्वामी (सूर्य)
68- तेजांश – तेज का अंश
69- प्रकाश – उजाला
70- दीपेश – प्रकाश का स्वामी
71- प्रभात – सुबह, नया आरंभ
72- निशांत – रात का अंत, सुबह
73- उदित – उदय होने वाला
74- आरोह – उन्नति की ओर बढ़ना
75- विकास – प्रगति
76- लक्ष्य – उद्देश्य
77- प्रेरित – प्रेरणा पाने वाला
78- सक्षम – योग्यता से भरपूर
79- प्रबल – शक्तिशाली
80- अचिन्त्य -- प्रसन्न, संतुष्ट, चिंतारहित, खुशहाल
81- ऐश्वर्य – धन और समृद्धि
82- निधिन – खजाना, धन
83- समृद्ध – उन्नति और सम्पन्नता
84- वैभव – ऐशोआराम
85- पुष्कर – पोषण देने वाला
86- धैर्य – संयम
87- निश्चय – दृढ़ संकल्प
88- कुशल – निपुण
89- प्रवीण – दक्ष
90- मेधांश – बुद्धि का अंश
91- आकाश – खुला विस्तार
92- पवन – वायु
93- नीर – जल
94- तेजेंद्र – तेज का स्वामी
95- लोकनाथ – लोकों का स्वामी
96- ईश्वर – परमात्मा
97- देवांश – देवता का अंश
98- शुभांश – शुभता का अंश
99- चैतन्य – चेतना
100- अनंत – असीम
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन