शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, महाशिवरात्रि पर न करें ये गलतियां mahashivratri 2026 do not offer 5 things on shivling par kya nahi chadhana chahiye shiv puja mein na kare yeh galtiyan, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, महाशिवरात्रि पर न करें ये गलतियां

आस्था और परंपरा के इस मेल के दौरान यह जानना बेहद जरूरी है कि शिव पूजा के दौरान 'क्या करें और क्या नहीं। आइए जानते हैं शिव पूजन के दौरान किन 5 गलतियों को करने से बचना चाहिए।

Wed, 11 Feb 2026 06:46 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, महाशिवरात्रि पर न करें ये गलतियां

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के व्रत का बेहद खास महत्व माना गया है। इस दिन भोले बाबा के भक्त शिवजी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें कई तरह के फल और फूल अर्पित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान शिव की पूजा करने के कुछ खास नियम बताए गए हैं। जिसमें 5 ऐसी गलतियों का भी जिक्र किया जाता है, जिन्हें शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए करने से बचना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ये 5 गलतियां शिव पूजा के दौरान वर्जित मानी गई हैं। ऐसे में आस्था और परंपरा के इस मेल के दौरान यह जानना बेहद जरूरी है कि शिव पूजा के दौरान 'क्या करें और क्या नहीं। आइए जानते हैं शिव पूजन के दौरान किन 5 गलतियों को करने से बचना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर शिव पूजा मे चढ़ाए जाते हैं बेर, ये हैं सेहत से जुड़े फायदे

शिवलिंग पर ये 5 चीजें चढ़ाना वर्जित माना गया है

1. केतकी के फूल

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है। लेकिन इसके विपरीत शास्त्रों में केतकी के फूल से भगवान शिव की पूजा करने की मनाही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने केतकी के फूल को अपनी पूजा से वर्जित कर दिया था क्योंकि उसने ब्रह्मा जी के एक झूठ में उनका साथ दिया था। इसलिए, शिवलिंग पर कभी भी केतकी का फूल अर्पित न करें।

2. सिंदूर या कुमकुम

शिवलिंग वैराग्य और त्याग का प्रतीक है, जबकि सिंदूर और कुमकुम को सौभाग्य और श्रृंगार का प्रतीक माना जाता है जिसे स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए लगाती हैं। महादेव संहारक और योगी हैं, इसलिए उन पर सिंदूर नहीं चढ़ाया जाता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डायबिटीज से वेट लॉस तक, रसभरी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे

3. तुलसी की पत्तियां

भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है, लेकिन भगवान शिव की पूजा में इसका निषेध है। पौराणिक कथा के अनुसार, शिव जी ने तुलसी के पति असुर जालंधर का वध किया था, जिसके बाद क्रोधित होकर तुलसी ने शिवजी की पूजा से खुद को दूर कर दिया। यही कारण है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाए जाते हैं।

4. हल्दी चढ़ाना है वर्जित

सिंदूर व कुमकुम की तरह ही हल्दी का संबंध भी स्त्री सौंदर्य और सौभाग्य से माना जाता है। जबकि शिवलिंग पुरुष तत्व का प्रतीक है, इसलिए इस पर हल्दी नहीं चढ़ाई जाती। ऐसे में शिवरात्रि के दिन भूलकर भी शिवलिंग पर हल्दी अर्पित नहीं करनी चाहिए।

5. शंख से जल

भगवान शिव ने शंखचूड़ राक्षस का वध किया था और शंख उसी की हड्डियों का प्रतीक माना जाता है, इसलिए शिवजी के अभिषेक में शंख का प्रयोग वर्जित माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डायबिटीज से वेट लॉस तक, रसभरी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।