15 अगस्त 2025 शुभकामनाएं: टॉप 20+ देशभक्ति से भरे मैसेज, शायरी और स्टेटस Independence Day 2025 Wishes Top 20 plus Messages, Shayari Status to Share with Loved Ones, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

15 अगस्त 2025 शुभकामनाएं: टॉप 20+ देशभक्ति से भरे मैसेज, शायरी और स्टेटस

Happy Independence Day 2025 Wishes in Hindi: यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश, बधाइयां और शायरियां ले कर आए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Thu, 14 Aug 2025 02:47 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
15 अगस्त 2025 शुभकामनाएं: टॉप 20+ देशभक्ति से भरे मैसेज, शायरी और स्टेटस

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस, हर भारतीय के लिए सम्मान और गर्व का दिन है। ये वो दिन है जब सभी देशवासी अपनी जात-पात और भेद भूलकर एकजुट हो जाते हैं और अपने भारतीय होने पर गर्व करते हैं। 'वन्दे मातरम्' और 'भारत माता की जय' जैसे नारों से माहौल गूंज उठता है। इस खास दिन पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं भेजना तो बनता है। दिल से निकले देशभक्ति के ये संदेश रिश्तों को तो मजबूत बनाते ही हैं, साथ ही देशप्रेम और एकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश, बधाइयां और शायरियां ले कर आए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

1) देश के लिए जीना ही मेरा अरमान है,

हर सुबह करे सलाम इस धरा को,

क्योंकि भारत मेरी जान है।

जय हिंद, जय भारत!

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

2) वतन के आबरू का पास देखें कौन करता है,

सुना है आज मकतल में हमारा इम्तहां होगा।

शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले,

वतन पर मरनेवालों का यही बाकी निशां होगा।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

3) ना पूछो जमाने से, क्या हमारी कहानी है,

हमारी पहचान तो बस ये है कि हम हिन्दुस्तानी हैं।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

4) उरूजे कामयाबी पर कभी हिंदोस्तां होगा,

रिहा सैयाद के हाथों से अपना आशियां होगा।

चखाएंगे मजा बर्बादी-ए-गुलशन का गुलचीं को,

बहार आ जाएगी उस दम जब अपना बागबां होगा।

5) वतन के आबरू का पास देखें कौन करता है,

सुना है आज मकतल में हमारा इम्तहां होगा।

शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले,

वतन पर मरनेवालों का यही बाकी निशां होगा।

जय हिंद, जय भारत!

6) फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई,

हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,

जो मिट गए देश पर, हम उनको सलाम करते हैं!

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!

7) गंगा, यमुना, यहां नर्मदा,

मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,

शांति-प्रेम की देता शिक्षा,

मेरा भारत सदा सर्वदा!

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

8) सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,

हम बुलबुले हैं उसके वो गुलसितां हमारा,

परबत वो सबसे ऊंचा हमसाया आसमां का,

वह संतरी हमारा वो पासबां हमारा!

जय हिंद, जय भारत!

9) नहीं सिर्फ जश्न मनाना, नहीं सिर्फ झंडे लहराना,

ये काफी नहीं है वतन पर, यादों को नहीं भुलाना,

जो कुर्बान हुए उनके लफ्जों को आगे बढ़ाना,

खुदा के लिए नहीं, जिंदगी वतन के लिए लुटाना,

हम लाएं हैं तूफान से कश्ती निकाल के,

इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के।

जय हिंद, जय भारत!

10) ना जियो धर्म के नाम पर,

ना मरों धर्म के नाम पर,

इंसानियत ही है धर्म वतन का,

बस जियो वतन के नाम।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

11) ना सरकार मेरी है,

ना रौब मेरा है,

ना ही बड़ा सा नाम मेरा है।

मुझे बस एक छोटी सी बात का अभिमान है,

मैं हिंदुस्तान का हूं और हिंदुस्तान मेरा है।

जय हिंद, जय भारत!

12) फिर से खुद को जगाते हैं,

अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं,

याद करें उन शूरवीरों की क़ुरबानी,

जिनके कारण हम स्वतंत्रता दिवस का आनंद उठाते हैं।

13) वीरों के बलिदान की कहानी हैं ये,

मां के कुर्बान लालों की निशानी हैं ये,

यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना,

देश है कीमती, उसे धर्म के नाम पर नीलाम ना करना!

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

14) आज सलाम है उन वीरों को,

जिनके कारण ये दिन आता है,

वो मां भी खुशनसीब होती है,

बलिदान जिसके बच्चों का देश के काम आता है!

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

15) चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूंथा जाऊं।

चाह नहीं, प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊं।

चाह नहीं, सम्राटों के शव पर, हे हरि, डाला जाऊं।

चाह नहीं, देवों के सिर पर चढूं, भाग्य पर इठलाऊं।

मुझे तोड़ लेना वनमाली!

उस पथ में देना तुम फेंक।

मातृ-भूमि पर शीश चढ़ाने।

जिस पथ जावें वीर अनेक।

जय हिंद, जय भारत!

16) कोई न छोड़ पाए

रिश्ता हमारा ऐसा कि कोई न तोड़ पाए

दिल एक और एक जान है हमारी

यह हिंदुस्तान शान है हमारी।

17) चलो फिर से वो नजारा याद कर लें

शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें

जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर

बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें !

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

18)वतन हमारा ऐसे न छेड़ पाए कोई,

रिश्ता हमारा ऐसे न तोड़ पाए कोई..

दिल हमारे एक हैं, एक है हमारी जान,

हिन्दुस्तान हमारा है हम हैं इसकी शान।

Happy Independence day!

19) कुछ नशा तिरंगे की आन का है

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा

नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

20) स्वतंत्रता सेनानियों का जब नाम लेते हैं,

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु सबसे पहले आते हैं।

भारत माता के लिए दे दी अपनी जान,

सभी स्वतंत्रता सेनानियों को हम करते हैं प्रणाम।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

21) दाग गुलामी का धोया है जान लुटा कर,

दीप जलाए हैं कितने दीप बुझा कर,

मिली है जब ये आजादी तो फिर से इस आजादी को,

रखना होगा हर दुश्मन से बचाकर ।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।