Happy Propose Day: दिल की बात को दिल में ना छुपाएं, खुलकर करें इजहार, प्रपोज डे पर बोलें ये शायरी
Happy Propose Day: आपके मन में किसी के लिए प्यार छिपा है तो इस प्यार के मौसम में इस इश्क को छिपाने की बजाय खुलकर इजहार करें। इजहार-ए-इश्क के लिए वहीं तीन शब्दों की बजाय इन हाल-ए-दिल को बयां कर रहीं शायरियों का इस्तेमाल करें।

वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी 8 फरवरी प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं। मन के किसी कोने में छिपे इश्क को इस प्यार के मौसम में खुलकर इजहार करने का मौका मिले तो देर ना करें और इन शायरियों के जरिए लवर को इंप्रेस कर लें।
Happy Propose Day Shayari Linse In Hindi
- आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते
होठों से हम कुछ कह नहीं सकते
कैसे बयां करे हम आपको दिल ए हाल
कि तुम हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।
Happy Propose Day
- मेरे दिल की बात सुन लो जरा
साथी अपनी राहों का हमे चुन लो जरा
प्यार करेंगे तुम्हें हर कदम के साथ
यकीन नहीं हो तो तुम आजमा लो जरा
Happy Propose Day
- मोहब्बत है कितनी ज्यादा तुमसे,
कहो तो पूरे जहां को बता दूं।
तू कर दे हां एक बार,
तेरे कदमों में मैं आसमान बिछा दूं।
Happy Propose Day
- तेरी मुस्कान ही मेरी पहचान है,
तू ही मेरी जान और तू ही मेरा जहान है।
तड़पते हैं हम तेरे एक दीदार के लिए,
क्या तू मेरे इस प्यार से अनजान है।
Happy Propose Day
- तुम सामने हो और दिल को सुकून मिल जाए,
बस यही दुआ है, तुम मेरी हो जाओ तो सब मुकम्मल हो जाए।
Happy Propose Day
- कदम-कदम पर साथ चलेंगे, ये वादा है मेरा,
अंधेरों में भी रोशनी बनेंगे, ये वादा है मेरा।
क्या मेरी ज़िन्दगी का हमसफर बनना पसंद करोगे?
Happy Propose Day
- हर रोज़ खुद से लड़ता हूं,
आज तुमसे हारना चाहता हूं।
दिल की वो बात जो लफ़्ज़ नहीं बन पाई,
आज कहना चाहता हूं।
Happy Propose Day
- फिजा में महकती शाम हो तुम,
प्यार में झलकता जाम हो तुम।
इसलिए मेरी ज़िंदगी का दूसरा नाम हो तुम।
Happy Propose Day
- लफ़्ज़ कम पड़ गए इज़हार में, एहसास पूरे हैं,
तुम साथ हो अगर, तो हर ख्वाब मेरे पूरे हैं।
Happy Propose Day
- बहुत वक़्त गुज़ारा है तुम्हें दूर से चाहने में,
अब थक चुका हूं ये राज़ दिल में छुपाने में।
क्या शामिल होगे तुम मेरे इस छोटे से ज़माने में?
Happy Propose Day
- उन्हें चाहना हमारी कमजोरी है,
उनसे कह नहीं पाना हमारी मजबूरी है।
क्या प्यार का इज़हार इतना ज़रूरी है।
Happy Propose Day
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन