Good Morning Wishes: पति रहते हैं दूर? तो ये 10 सुपर रोमांटिक मैसेज भेजकर करें दिन की शुरुआत, रिश्ता बनेगा और भी मजबूत
काम के सिलसिले में पति दूसरे शहर में रहते हैं, तो उनका दिन खास बनाने के लिए आप सुबह की शुरुआत रोमांटिक गुड मॉर्निंग मैसेज से करें। इससे पति के चेहरे पर मुस्कान आएगी और आपका बॉन्ड भी मजबूत हो जाएगा।

कई पति दूसरे शहर में काम के सिलसिले में रहते हैं और कुछ आर्मी या नेवी में होते हैं, तो पार्टनर से दूर रहते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस में रहते हुए प्यार और रिश्ते को मजबूत रखना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन कुछ तरीकों से आप आपस में प्यार जिंदा रख सकते हैं। आप पति को रोमांटिक मैसेज भेज सकती हैं, जिसमें अपनी फीलिंग्स शेयर करें। अगर आपकी सुबह पार्टनर को याद करते हुए होती हैं, तो कुछ दो लाइन वाले मैसेज लिखकर उन्हें गुड मॉर्निंग विश करें। इन मैसेज को पढ़ते ही पतिदेव के होठों पर मुस्कान छा जाएगी और उनका दिन बन जाएगा। चलिए आपको लिस्ट दिखाते हैं।
यहां देखें टॉप 10 रोमांटिक मैसेज-
1- दूरी चाहे कितनी भी हो, प्यार कम नहीं होता।
हर सुबह तुम्हारी याद मेरे दिन को खास बना देती है।
Good Morning meri jaan!
2- तुम दूर हो, फिर भी दिल के सबसे पास हो।
हर सांस में बस तुम्हारा ही एहसास हो।
Good Morning Baby!
3- सुबह की पहली सोच तुम हो, रात का आखिरी ख्याल भी।
तुमसे प्यार हर दिन और भी ज्यादा हो जाता है।
Good Morning My hubby!
4- तुम्हारे बिना दिन अधूरा लगता है।
बस जल्दी आ जाओ, दिल तुम्हें बहुत याद करता है।
Good Morning Love!
5- तुम्हारी यादें ही मेरी सुबह की सबसे प्यारी शुरुआत हैं।
Good Morning jaan, जल्दी मिलना है तुमसे।
6- दूरी सिर्फ जगह की है, दिल की नहीं
तुम चाहे जितने भी दूर रहो, मेरी हर सुबह तुम्हारे नाम से ही होती है।
Good Morning Patidev!
7- आज का दिन भी अच्छा होगा,
क्योंकि मेरी सबसे बड़ी ताकत तुम हो… और मेरी सबसे प्यारी खुशी भी।
Good Morning Hubby!
8- तुम्हारी यादों का असर कुछ ऐसा है,
कि सुबह आंख खुलते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
Good Morning Darling!
9- Good Morning Mere Humsafar
दूर रहकर भी तुम मेरे सबसे करीब हो…
और तुम्हारा प्यार मेरी हर सुबह का सबसे खूबसूरत हिस्सा है।
10- तुम्हारे बिना दिन अधूरा लगता है।
काश आज सुबह तुम्हें गले लगा पाती।
Good Morning Jaan!
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन