Good Morning Shayari: सुबह-सवेरे गुड मॉर्निंग विश भेजने के लिए बेस्ट शायरी good morning shayari wishes in hindi for friends and family members, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Good Morning Shayari: सुबह-सवेरे गुड मॉर्निंग विश भेजने के लिए बेस्ट शायरी

Good Morning Shayari: दोस्तों या दिल के करीब इंसान को सुबह का गुड मॉर्निंग विश करना है और उसे मैसेज भेजना चाहते हैं तो यहां से चुनें बेहतरीन गुड मॉर्निंग शायरी। जिसे पढ़कर ना केवल मोटिवेशन आएगा बल्कि दिन भी अच्छा गुजरेगा।

Fri, 10 April 2026 05:37 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
Good Morning Shayari: सुबह-सवेरे गुड मॉर्निंग विश भेजने के लिए बेस्ट शायरी

हर सुबह अपनों को गुड मॉर्निंग विश करते हैं। लेकिन जब कोई आंखों से दूर होता है तो उसे मैसेज के जरिए गुड मॉर्निंग बोलना बिल्कुल कॉमन है। लेकिन ये सिंपल सा गुड मॉर्निंग स्पेशल बन सकता है जब साथ में भेज दें ये शायरी मैसेज। शायरी के इन कलेक्शन से चुनें बेहतरीन गुड मॉर्निंग विश और भेज दें।

Good Morning Shayari In Hindi

  • कोई टूटे तो उसे सजाना सीखो

कोई रूठे तो उसे मनाना सीखो

रिश्ते तो मिलते हैं मुकद्दर से

बस उसे खूबसूरती से निभाना सीखो

  • किसी की मदद करने से दुनिया नहीं बदल जाती..

मगर जिसकी मदद होती है,

उसकी दुनिया जरूर बदल जाती है…

  • अपनी सोच को बड़ा करके देखिए..

लोग भी आपके बारे में बड़ा सोचेंगे…

  • गुण और अवगुण दोनों की कीमत होती है..

एक की कीमत मिलती है,

तो दूसरे की चुकानी पड़ती है…

  • समय तो हमेशा महत्वपूर्ण होता ही है..

उससे भी महत्वपूर्ण है उसका सही उपयोग करना…

  • किसी भी गलती को भूल जाओ,

कोई बात नहीं..

पर गलती से लिया सबक जरूर याद रखना…

  • तेरी आवाज़ सुनकर सुबह होती है,

तेरे ख्यालों में ही मेरी शाम ढलती है।

  • फूलों की तरह मुस्कुराते रहो,

चमकते सूरज की तरह दमकते रहो।

  • मंजिल मिले न मिले ये तो मुक्कदर की बात है

हम कोशिश भी न करे ये तो गलत बात है

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड मॉर्निंग शायरी के साथ अपनों का दिन बनाएं खास, यहां से चुनें बेस्ट लाइन
  • सुबह की किरण तेरे चेहरे पे मुस्कान लाए,

हर दिन तेरा खुशियों की सौगात लाए।”

  • समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो,

जीनी है जिंदगी तो आगे देखो

  • जिंदगी की सारी खुशियां लगाएं तुम्हें गले,

जो तुम चाहो, तुम्हें वो सब कुछ मिले।

  • प्यार का ये बंधन हो जाए अपना और भी गहरा,

अपने रिश्ते पर न हो किसी बुरी नजर का पहरा।

  • इंसान सफल तब होता है,

जब वो दुनिया को नहीं खुद को बदलना शुरू कर देता है।

  • हमेशा ख्याल रखना अपना

आप अनमोल हैं।

गुड मॉर्निंग

  • साथी सिर्फ वो नहीं होता

जो जीवनभर साथ निभाए

साथी वो भी होता है जो

जीवन के कुछ पलों में ही

जीवनभर का साथ निभा जाए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।