क्रिसमस पर लाल मोजों में ही क्यों मिलते हैं तोहफे? जानिए सीक्रेट सांता की अनोखी कहानी christmas 2025 why christmas gifts are always put in red socks know interesting story behind saint nicholas, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

क्रिसमस पर लाल मोजों में ही क्यों मिलते हैं तोहफे? जानिए सीक्रेट सांता की अनोखी कहानी

History Of Christmas Stockings Tradition : लाल मोजों में उपहार  छिपाना कोई फैशन ट्रेंड नहीं बल्कि सदियों पुरानी संत निकोलस (Saint Nicholas) की अनोखी कहानी है, जो हमें सिखाती है कि निस्वार्थ भाव से की गई मदद कैसे किसी के अंधेरे जीवन में खुशियों की रोशनी भर सकती है।

Thu, 25 Dec 2025 09:21 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
क्रिसमस पर लाल मोजों में ही क्यों मिलते हैं तोहफे? जानिए सीक्रेट सांता की अनोखी कहानी

क्रिसमस की सुबह कड़ाके की ठंड में खिड़की के पास लटके लाल ऊनी मोजों में उपहार ढूंढना, हम सबके लिए बचपन की जादुई यादों का एक खूबसूरत हिस्सा रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया भर में लोग क्रिसमस पर आखिर मोजों को ही तोहफे रखने के लिए क्यों चुनते हैं? यह कोई फैशन ट्रेंड नहीं बल्कि सदियों पुरानी संत निकोलस (Saint Nicholas) की अनोखी कहानी है, जो हमें सिखाती है कि निस्वार्थ भाव से की गई मदद कैसे किसी के अंधेरे जीवन में खुशियों की रोशनी भर सकती है। आइए जानते हैं सांता क्लॉज और इन जादुई लाल मोजों के पीछे छिपे उस खूबसूरत रहस्य को, जिसने लोगों के दिल को गहराई से छू लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR के सबसे खूबसूरत चर्च, देखने को मिलेगी ब्रिटिश काल की शानदार वास्तुकला

संत निकोलस और तीन बेटियों की कहानी

प्राचीन कथाओं के अनुसार, चौथी शताब्दी में तुर्की के मायरा शहर में संत निकोलस नाम के एक दयालु पादरी रहते थे। उन्हें गरीबों की मदद करना बहुत पसंद था, लेकिन वे अपनी पहचान गुप्त रखना चाहते थे। एक बार उन्हें पता चला कि एक गरीब पिता के पास अपनी तीन बेटियों की शादी के लिए पैसे नहीं हैं। वह बहुत परेशान था और उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा था।

संत निकोलस उस परिवार की मदद करना चाहते थे। एक रात वे उस व्यक्ति के घर पहुंचे और चिमनी (Chimney) के रास्ते सोने के सिक्कों से भरी थैलियां अंदर गिरा दीं।

उस समय लड़कियों ने अपने मोजे (Stockings) सूखने के लिए चिमनी के पास लटकाए हुए थे। सोने की थैलियां सीधे उन मोजों में जाकर गिर गईं।

अगली सुबह जब बेटियों ने अपने मोजों में सोना पाया, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। उनकी शादी धूमधाम से हुई और उनका जीवन संवर गया।

merry christmas 2025 red socks history

क्रिसमस स्टॉकिंग्स कैसे बनी परंपरा का हिस्सा

इस घटना के बाद से दुनिया भर में यह माना जाने लगा कि सांता क्लॉज रात में आकर चिमनी के रास्ते बच्चों के मोजों में उपहार छोड़ जाएंगे। आज भी बच्चे क्रिसमस से एक रात पहले इस उम्मीद में रंग-बिरंगे मोजे टांगते हैं कि सुबह उनमें कैंडी, चॉकलेट या उनके मनपसंद खिलौने मिलेंगे। समय के साथ आज यह परंपरा एक फैशन और सजावट का हिस्सा बन गई है। अब लोग बाजार में खास तौर पर क्रिसमस स्टॉकिंग्स बेचते हैं, जिन्हें लोग अपने घरों में सजाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।