सास-ससुर के सामने पत्नी पति से कभी न कहें ये 5 बातें, हो जायेगा मनमुटाव 5 Things you should never say to your husband in front of your In-Laws, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

सास-ससुर के सामने पत्नी पति से कभी न कहें ये 5 बातें, हो जायेगा मनमुटाव

पति के साथ ससुराल वालों संग भी रिश्ता बहू को अच्छे से बनाकर चलना पड़ता है। आप सास-ससुर के आगे पति को कुछ भी नहीं कह सकते। कुछ बातें ऐसी हैं, जो पत्नी को पति से नहीं बोलनी चाहिए।

Thu, 30 Oct 2025 04:45 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
सास-ससुर के सामने पत्नी पति से कभी न कहें ये 5 बातें, हो जायेगा मनमुटाव

ससुराल में बहुओं को काफी सोच-समझकर रहना और बोलना पड़ता है लेकिन अपने पति से पत्नी सबकुछ कहने का हक रखती है। पति से आप पर्सनल तौर पर कुछ भी कह लें लेकिन अगर उनके माता-पिता के आगे कहती हैं, तो बवाल हो सकता है। किसी भी पैरेंट्स को अपने बच्चे के बारे में कुछ भी उल्टा सुनना पसंद नहीं आता। ऐसे में जब बहू उनके लाडले बेटे को कह कहती हैं, तो सास-ससुर बहुओं को भला बुरा कहते हैं। ऐसे में रिश्ते में खटास आती है और घर में कलेश हो जाता है। चलिए बताते हैं कौन सी बातें आपको नहीं कहनी चाहिए।

जिंदगी बर्बाद कर दी- पत्नी अपने पति से कैसे भी लड़-झगड़ लें लेकिन सास-ससुर के आगे उनके बेटे से ऐसे न कहें। आपको ये नहीं कहना है कि उनसे शादी करके आपकी लाइफ बर्बाद हो गई। ये बात सास-ससुर को काफी बुरी लगती है। ऐसे में वह अपने बेटे को भोला और आपको झगड़ालू समझ लेंगे।

पैसों की बात- पति के खर्चे उनके फाइनेंस या किसी को पैसे लेने-देने की बात सास-ससुर के सामने बिल्कुल न कहें। इन बातों से लगता है कि आप पति को कंट्रोल कर रही है। इस तरह की बातें सास-ससुर को पसंद नहीं आती है।

माता-पिता की तरह हो- पति का नेचर कैसा भी हो लेकिन उनके पैरेंट्स के आगे कभी न कहें कि अपने माता-पिता की तरह हो। ऐसा किसी भी लड़ाई में कहना आपके ऊपर भारी पड़ सकता है। इस बात से न सिर्फ पति नाराज होगा बल्कि सास-ससुर भी।

बच्चे को लेकर- बच्चे की परवरिश को लेकर पति को आप सास-ससुर के आगे खरी खोटी कभी न सुनाएं। बच्चा आप दोनों की जिम्मेदारी है लेकिन सभी के आगे बात कहने से लोग आपको गलत समझेंगे।

पति का मजाक उड़ाना- अपने मायके वालों या दोस्तों के आगे कभी भी पति का मजाक न उड़ाएं। खासतौर पर जब सास-ससुर भी सामने हो। ऐसा करने से आपकी इमेज पर बुरा असर होगा। इस बात से पति भी आप से लड़ाई कर सकते हैं। उन्हें ये बात पसंद नहीं आएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।