रिश्तों में दूरी नहीं, समझ की कमी होती है- पुरुषों के दिमाग की ये 4 बातें जरूर जानें 4 Unknown Facts About a Man Brain Every Woman Should Know Says Love Coach, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

रिश्तों में दूरी नहीं, समझ की कमी होती है- पुरुषों के दिमाग की ये 4 बातें जरूर जानें

रिश्तों में गलतफहमियां अक्सर भावनाओं की कमी से नहीं, बल्कि सोचने और महसूस करने के अलग-अलग तरीकों से पैदा होती हैं। अगर महिलाएं पुरुषों के दिमाग को थोड़ा बेहतर समझ लें, तो कम्युनिकेशन काफी आसान हो सकता है।

Sat, 21 Feb 2026 11:44 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
रिश्तों में दूरी नहीं, समझ की कमी होती है- पुरुषों के दिमाग की ये 4 बातें जरूर जानें

अक्सर रिश्तों में यह शिकायत सुनने को मिलती है कि 'वह बात नहीं करता', 'उसे फर्क ही नहीं पड़ता' या 'वह मेरी भावनाएं नहीं समझता। लेकिन क्या सच में पुरुष कम महसूस करते हैं? लव कोच कोमल के अनुसार, पुरुष कम नहीं, बल्कि अलग तरीके से महसूस करते हैं। जो चुप्पी आपको दूरी लगती है, वह कई बार उनके भीतर चल रही प्रोसेसिंग होती है। इन बातों को समझना दूरी को जायज ठहराना नहीं, बल्कि बेहतर संवाद की नींव रखना है।

पुरुषों के मन को समझने के लिए ये 4 बातें जरूर समझें-

1. पुरुष भावनाओं को धीरे-धीरे प्रोसेस करते हैं

महिलाएं अक्सर अपनी भावनाओं को तुरंत पहचान लेती हैं और उन्हें शब्दों में भी जल्दी व्यक्त कर देती हैं। वहीं पुरुषों को यह समझने में समय लगता है कि वे असल में क्या महसूस कर रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें परवाह नहीं- बस उन्हें भावनाओं को समझने और व्यवस्थित करने के लिए थोड़ा ज्यादा समय चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कपल्स में मनी मैटर पर लड़ाई क्यों होती है और इससे कैसे बचें?

2. इशारों वाली बातें पुरुषों को समझ नहीं आतीं

जब आप कहती हैं 'कुछ नहीं' या 'छोड़ो', तो पुरुष इसे सच मान लेते हैं। वे लाइनों के बीच छिपे मतलब नहीं पढ़ते। अगर आप चाहती हैं कि वह समझे, तो साफ और सीधे शब्दों में बात करना ज्यादा असरदार होता है।

3. पुरुषों की एनर्जी साइकिल अलग होती है

महिलाओं का शरीर हार्मोनल साइकिल से गुजरता है, जिससे मूड और एनर्जी बदलती रहती है। पुरुषों में यह मासिक उतार-चढ़ाव नहीं होता, इसलिए वे अक्सर एक जैसी एनर्जी और रिदम में रहते हैं। यही वजह है कि कई बार वे आपके इमोशनल बदलावों को समझ नहीं पाते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के लिए अच्छा लड़का कैसे चुनें? 5 बातें जो हर लड़की जरूर नोटिस करे

4. पुरुष एक समय में एक ही चीज पर फोकस करते हैं

जब पुरुष चुप हो जाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि वे आपको इग्नोर कर रहे हैं। अक्सर वे किसी एक मुद्दे, काम या भावना पर पूरा ध्यान लगाकर उसे सुलझाने की कोशिश कर रहे होते हैं। यह उनका नेचुरल डिफेंस और प्रोसेसिंग तरीका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति के दिल-दिमाग में हमेशा कैसे बनी रहें? कोच ने बताया अट्रैक्शन का सीक्रेट!

रिश्ते बेहतर कैसे बनें?

  • अपनी भावनाएं सीधे शब्दों में रखें।
  • उन्हें सोचने और समझने का समय दें।
  • चुप्पी को तुरंत नकारात्मक ना मानें।
  • तुलना करने से बचें- दोनों का दिमाग अलग तरह से काम करता है।

रिलेशनशिप टिप्स: पुरुषों की चुप्पी भावनाओं की कमी नहीं, बल्कि अलग प्रोसेसिंग का संकेत होती है। जब महिलाएं इस फर्क को समझ लेती हैं, तो बहस कम और समझदारी ज्यादा होती है। बेहतर रिश्ता बनाने के लिए समझना सबसे पहला कदम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।