Bakra Eid 2026 Wishes: आमीन कहने से पहले दुआ कबूल हो...बकरीद पर अपनों को भेजें दुआओं से भरे 20+ खूबसूरत विशेज और कोट्स 20+ eid mubarak wishes 2026 Happy Eid ul adha wishes messages and quotes in hindi for your loved ones and family, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Bakra Eid 2026 Wishes: आमीन कहने से पहले दुआ कबूल हो...बकरीद पर अपनों को भेजें दुआओं से भरे 20+ खूबसूरत विशेज और कोट्स

Bakra Eid 2026 Wishes: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार प्यार, भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। इस खास दिन पर अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को दुआओं से भरे विशेज भेजकर बकरीद की मुबारकबाद दें।

Thu, 28 May 2026 07:40 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Bakra Eid 2026 Wishes: आमीन कहने से पहले दुआ कबूल हो...बकरीद पर अपनों को भेजें दुआओं से भरे 20+ खूबसूरत विशेज और कोट्स

Bakra Eid 2026 Wishes: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार प्यार, भाईचारे और कुर्बानी का पैगाम लेकर आता है। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को मुबारकबाद देकर खुशियां बांटते हैं। अगर आप भी इस बकरीद अपने अपनों को दिल से शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए 20+ खूबसूरत विशेज, मैसेज और कोट्स आपके काम आएंगे। इन प्यारे संदेशों के साथ आप अपने परिवार और दोस्तों को बकरीद की मुबारकबाद दे सकते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। आप इन्हें WhatsApp, Facebook, Instagram या SMS के जरिए आसानी से कॉपी कर शेयर कर सकते हैं।

1- ईद का दिन है, अल्लाह का इनाम है,

कुर्बानी से भरपूर, यह प्यार का पैगाम है.

ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद!

2- जो भी मांगा सच्चे दिल से, वो मुकम्मल हो,

ऐसी दुआओं से भरा, ये ईद का पैगाम हो.

बकरीद मुबारक!

3- अल्लाह आपको खुशियां और अता करें

दुआ हमारी है आपके साथ

बकरीद पर आप और सवाब हासिल करें!

ईद-अल-अजहा आपको मुबारक!

4- हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा

मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा

फना हो लब्ज-ए-गम है यह दुआ

बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा।

5- तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाएं,

हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,

आमीन कहने से पहले ही

आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।

6- हर दिल में हो बस प्यार का सवेरा

कुर्बानी सिखाए हमें ये सबक

हर इंसान बने इंसानियत का बसेरा

ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद

7- अल्लाह आपकी जिंदगी को खुशियों, प्यार और बरकत से भर दे।

इस बकरीद आपके सभी दुख दूर हों और हर दुआ कबूल हो।

आप और आपके परिवार को ईद-उल-अजहा की ढेरों मुबारकबाद!

8- ईद का चांद आपके घर में खुशियों की रोशनी फैलाए।

अल्लाह आपको सेहत, तरक्की और अमन से नवाजे।

ईद-उल-अजहा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

9- बकरीद का त्योहार आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आए।

हर सपना पूरा हो और हर दिन खास बने।

ईद-उल-अजहा मुबारक!

10- कुर्बानी का ये पाक त्योहार आपके जीवन में नई उम्मीद और खुशियां लेकर आए।

हर दिन सफलता और सुकून से भरा रहे।

आपको और आपके अपनों को बकरीद मुबारक!

11- जो भी मांगा सच्चे दिल से, वो मुकम्मल हो,

ऐसी दुआओं से भरा, ये ईद का पैगाम हो।

12- ईद-उल-अजहा का ये पाक त्योहार आपके जीवन में खुशियां, सुकून और बरकत लेकर आए। ईद मुबारक!

13- अल्लाह आपकी हर दुआ कबूल करे और जिंदगी को खुशियों से भर दे। Eid Mubarak 2026!

14- हर दिन खुशियों से भरा हो और हर दुआ में बरकत हो। आपको और आपके परिवार को बकरीद मुबारक!

15- अल्लाह का रहम हमेशा आप और आपके परिवार पर बना रहे। ईद-उल-अजहा मुबारक!

16- अल्‍लाह आपको खुशियां और अता करे, दुआ हमारी है आपके साथ, बकरा ईद पर आप और सबाब हासिल करें!

17- खुदा की रहमत में रहें, अल्लाह की याद में खोए रहें

प्यार भरा रहे जीवन में, कुबूल हो तेरा हर नमाज और रोजा।

18- रूहानी पाकीज़गी और दिल से दी गई कुर्बानी,

यही है ईद-उल-अजहा का असली जश्न।

बकरीद की दिली मुबारकबाद

19- तारों से आसमां में खिली रहे बहार,

चांद के जैसा पाक हो सभी का प्यार,

होता रहे यूं ही अपनों से दीदार,

मुबारक हो तुमको बकरीद का त्यौहार।

20- जन्नत से नजराना भेजा है,

खुशियों का खजाना भेजा है,

कुबूल फ़रमायें दिल की दुआ है,

बकरीद मुबारक का फरमान भेजा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुदा करे हर रात चांद बनकर…बकरीद पर भेजने के लिए देखें 20+ मुबारकबाद

21- रात को नया चांद मुबारक

चांद को चांदनी मुबारक

फलक को सितारे मुबारक

सितारों को बुलन्दी मुबारक

और आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक।

22- मुबारक मौका अल्लाह ने अता फरमाया,

एक बार फिर बंदगी की रह पर चलाया,

अदा करना अपना फर्ज तुम खुदा के लिए,

खुशी से भरी हो ईद-उल-अजहा आपके लिए।

23- अल्लाह आपकी जिंदगी में हमेशा खुशियों की बहार बनाए रखे।

हर दुआ कबूल हो और हर सपना पूरा हो।

आपको और आपके परिवार को ईद-उल-अजहा की दिल से मुबारकबाद!

24- इस बकरीद आपके घर में प्यार, अमन और खुशहाली हमेशा बनी रहे।

हर चेहरा मुस्कुराए और हर रिश्ता और भी मजबूत हो जाए।

Bakra Eid Mubarak 2026!

25- ईद-उल-अजहा का चांद आपके जीवन के हर अंधेरे को दूर कर दे।

हर दिन खुशियों और बरकतों से भरा रहे।

आपको बकरीद की ढेर सारी शुभकामनाएं!

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरा ईद के मौके पर अपनों को भेजे मुबारकबाद, यहां से चुनें दिल छू लेने वाले मैसेज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।