घर पर भी बना सकते हैं बाजार जैसी गुड़ की गजक, असली स्वाद के लिए फॉलो करें रेसिपी know how to make market style gud ki gajak recipe at home jaggery gajak kyse banaye, रेसिपी - Hindustan
More

घर पर भी बना सकते हैं बाजार जैसी गुड़ की गजक, असली स्वाद के लिए फॉलो करें रेसिपी

Gud Ki Gajak Recipe : अगर आप मिलावट से बचने के लिए घर पर ही बाजार जैसी टेस्टी और कुरकुरी गुड़ की गजक घर पर बनाना चाहते हैं तो फॉलो करें ये आसान रेसिपी। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है टेस्टी गुड़ की गजक।

Tue, 9 Dec 2025 05:53 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
घर पर भी बना सकते हैं बाजार जैसी गुड़ की गजक, असली स्वाद के लिए फॉलो करें रेसिपी

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मूंगफली, रेवड़ी के साथ गुड़ तिल से बनी गजक भी लोगों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। गुड़ की गजक ना सिर्फ स्वाद में बेहद टेस्टी होती है बल्कि कई मायनों में आपकी सेहत का भी खास ख्याल रखती है। अगर आप मिलावट से बचने के लिए घर पर ही बाजार जैसी टेस्टी और कुरकुरी गुड़ की गजक घर पर बनाना चाहते हैं तो फॉलो करें ये आसान रेसिपी। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है टेस्टी गुड़ की गजक।

गुड़ की गजक बनाने के लिए सामग्री

-1 कप तिल

-1 कप गुड़

-1 बड़ा चम्मच घी

-½ चम्मच इलायची पाउडर

-काजू और बादाम बारीक कटे हुए

गुड़ की गजक बनाने का तरीका

गुड़ की गजक बनाने के लिए सबसे पहले तिल को अच्छी तरह ड्राई रोस्ट कर लें। इसके लिए एक पैन को गर्म करके तिल को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट हल्का सा तब तक भूनें जब तक तिल में से खुशबू ना आने लगे। इस बात का खास ख्याल रखें कि तिल को ज्यादा ना भूनें वरना तिल का स्वाद कड़वा हो सकता है। अब भूने हुए तिल को अलग एक प्लेट पर रख दें। तिल रोस्ट करने के बाद गुड़ को पिघलाने की तैयारी करें। इसके लिए पैन में 1 चम्मच घी गर्म करके उसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पिघलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि गुड़ पिघलाते समय बर्तन के तले से लगकर जलना नहीं चाहिए। जब गुड़ झाग छोड़ने लगे और पतली धार बनने लगे समझें कि वह गजक बनाने के लिए तैयार है। गुड़ पिघलने के बाद गैस धीमी कर दें। अब इसमें भुने हुए तिल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसमें थोड़ी सी इलायची और सूखे मेवे मिलाएं। अब एक थाली पर घी लगाकर उसे अच्छी तरह ग्रीस कर लें। मिश्रण को थाली पर डालकर बेलन से पतला-पतला फैलाकर 1–2 मिनट के लिए हल्का ठंडा के लिए रख दें। ठंडा होने पर चाकू से चौकोर टुकड़े काटें। जब गुड़ और तिल पूरी तरह ठंडे हो जाए तो कटे हुए टुकड़ों को अलग कर लें। आपकी बाजार जैसी खस्ता गजक बनकर तैयार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।