चटपटा खाने का करे मन तो ऐसे बनाएं प्याज की सब्जी, खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे kaise banaye chatpati Pyaz ki sabzi Recipe in Hindi, रेसिपी - Hindustan
More

चटपटा खाने का करे मन तो ऐसे बनाएं प्याज की सब्जी, खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे

प्याज एक ऐसी सब्जी है जो हर भारतीय घर में आसानी से मिल जाएगी। वैसे तो इसे सब्जी-दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसी की चटपटी सब्जी बनाकर तैयार कर सकती हैं। इस सब्जी को खाकर हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा।

Sat, 24 May 2025 08:22 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
चटपटा खाने का करे मन तो ऐसे बनाएं प्याज की सब्जी, खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे

अगर आप हर दिन सब्जी रोटी या फिर दाल चावल खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया चटपटा खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप प्याज की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। ये सब्जी मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है और इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों को इकट्ठा करने की जरूरत नहीं होती। प्याज की सब्जी को घर पर मौजूद सामान से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मसालों की भी जरूरत नहीं है, घर में मौजूद बेसिक मसालों से आप प्याज की चटपटी सब्जी बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां सीखिए बनाने का तरीका।

प्याज की सब्जी बनाने के लिए आपको चाहिए-

4 से 5 मीडियम साइज की प्याज

2 से 3 टमाटर की प्यूरी

1 चम्मच भुना हुआ बेसन

1 चम्मच जीरा

2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच हल्दी

1 चम्मच धनिया पाउडर

1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

स्वादानुसार नमक

3 से 4 हरी मिर्च

2 से 3 बड़े चम्मच मलाई

1 चम्मच कसूरी मेथी

हरा धनिया

3 बड़े चम्मच तेल

कैसे बनाएं प्याज की चटपटी सब्जी

इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छील कर अच्छे से धो लें। फिर प्याज को क्यूब्स में काटें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें जीरा डालें। जीरा चटकने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और इसे अच्छे से भून लें। जब इसका कच्चापन खत्म हो जाए तो प्याज के टुकड़े डालें। हल्का सेकने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, टमाटर की प्यूरी डालें और फिर कुछ मिनट तक भूनें। भुनने के बाद इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला डालें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें रोस्टेड बेसन डालें और फिर कुछ देर के लिए पकने दें। अब इसमें मलाई डालें और मलाई न हो तो आप फ्रेश क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। सब्जी पकने और गाढ़ापन आने के बाद इसमें कसूरी मेथी डालें। अच्छी तरह मिलाएं और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देसी स्टफिंग के साथ बनाएं स्प्रिंग रोल, स्वाद का हर कोई हो जाएगा मुरीद
ये भी पढ़ें:घर पर बनाएं चटपटी- मसालेदार रगड़ा चाट, आसानी से होगी तैयार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।