मकर संक्रांति पर बनाएं टेस्टी मूंगदाल के मंगोड़े, हरी चटनी से खाएंगे तो खाते ही जाएंगे How to Make tasty Moong Dal mangode or pakode on Makar Sankranti 2025 Recipe In Hindi, रेसिपी - Hindustan
More

मकर संक्रांति पर बनाएं टेस्टी मूंगदाल के मंगोड़े, हरी चटनी से खाएंगे तो खाते ही जाएंगे

  • मकर संक्रांति पर कई अलग-अलग तरह की डिशेज तैयार की जाती हैं। इन सभी में सबसे फेमस है मूंगदाल के मंगोड़े। ये स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं और इन्हें हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। सीखिए, मूंगदाल के मंगोड़े बनाने का तरीका।

Sun, 12 Jan 2025 07:54 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
मकर संक्रांति पर बनाएं टेस्टी मूंगदाल के मंगोड़े, हरी चटनी से खाएंगे तो खाते ही जाएंगे

मकर संक्रांति को पूरे देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। कई जगहों पर इसे उत्तरायण और खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है। इसी के साथ इस दिन अलग-अलग जगहों पर तरह-तरह का खाना बनाने की परंपरा है। वैसे तो इस दिन तिल से बनी चीजों को बनाया जाता है। लेकिन कुछ जगहों पर इस खास मौके पर मूंगदाल के मंगोड़े बनाए जाते हैं। हरी मूंग दाल के क्रिस्पी मंगोड़ों को हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। हर किसी का इसे बनाने का अलग स्टाइल है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं मूंग दाल के मंगोड़े बनाने की सबसे सिंपल रेसिपी-

मूंग दाल मंगोड़े बनाने के लिए आपका चाहिए

हरी मूंग की दाल, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और तेल।

कैसे बनाएं

मूंग दाल के मंगोड़े बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए संक्रांति से एक रात पहले मूंग की दाल को अच्छी तरह से धोकर रात भर के लिए भिगो दें। अगली सुबह दाल के पानी को छान लें और फिर दाल में अदरक और हरी मिर्ची मिलाकर अच्छे से पीस ले। अच्छे से स्मूद दाल के पेस्ट को एक बर्तन में निकालें और फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर मिक्स करके अच्छे से फेंट लें। इसमें कुछ हरी मिर्च काटकर डाल सकते हैं। अब तेल को अच्छे से गर्म होने दें और फिर छोटी-छोटी दाल की पकौड़ी तेल में डालें। इसे अच्छे से दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं और फिर हरी चटनी के साथ सर्व करें। इस तरह से आप सिंपल और टेस्टी दाल की मगोड़ी तैयार कर सकते हैं। आप चाहें तो एक अलग स्वाद के लिए इसमें प्याज काटकर डाल सकते हैं। या फिर बेसन के पकौड़े की तरह आप आलू, प्याज या फिर पनीर को दाल में डिप करके बना सकते हैं। ये भी स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।