बिना आटा-मैदा या सूजी के बन जाएंगी क्रिस्पी कचौड़ी, नोट कर लें आसान रेसिपी easy crispy kachori making recipe without atta maida or suji, रेसिपी - Hindustan
More

बिना आटा-मैदा या सूजी के बन जाएंगी क्रिस्पी कचौड़ी, नोट कर लें आसान रेसिपी

Crispy Kachori Without Maida, Suji Or Atta: बिना मैदा, सूजी या आटे के इस्तेमाल के कचौड़ी बनाना थोड़ा सा अजीब लग रहा होगा ना? लेकिन ये पॉसिबल है वो भी बिल्कुल आसान तरीके से। तो अगर आप भी सीखना चाहते हैं आटा गूंथे बगैर कचौड़ी बनाना तो मिंट्स रेसिपीज की ये आसान क्रिस्पी कचौड़ी की रेसिपी को नोट कर लें।

Wed, 4 Feb 2026 02:12 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना आटा-मैदा या सूजी के बन जाएंगी क्रिस्पी कचौड़ी, नोट कर लें आसान रेसिपी

कचौड़ी बनाने के लिए पहला काम ही आटा गूंथना होता है। लेकिन बोला जाए कि सूजी, आटा या मैदा का आटा गूंथे बगैर ही कचौड़ियां बनकर रेडी हो जाएंगी। तो सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा है ना? लेकिन बगैर इन तीन तरह के आटे के क्रिस्पी और करारी कचौड़ी बनाने की रेसिपी शेयर की है रेशू ने जो इंस्टाग्राम पर मिंट्स रेसिपीज नामके पेज पर ढेर सारी रेसिपी शेयर करती हैं। तो आप भी सीख लें झटपट पोहा से बन जाने वाली इस आसान सी बगैर आटा वाली कचौड़ी को बनाने का तरीका।

क्रिस्पी कचौड़ी बनाने की सामग्री

फिलिंग के लिए

4-5 मीडियम साइज के प्याज

2-3 उबले आलू

आधा चम्मच हींग

एक चम्मच साबुत धनिया

आधा चम्मच जीरा

एक चम्मच सौंफ

एक से दो चम्मच बेसन

एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आधा चम्मच हल्दी पाउडर

एक चम्मच सूखी कसूरी मेथी

आधा चम्मच अजवाइन

नमक स्वादानुसार

पानी जरूरत के मुताबिक

कचौड़ी के लिए

दो कप पोहा या चूड़ा

कचौड़ी बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमे कुटे मसालों को डालकर भूनें।
  • खड़े मसाले साबुत धनिया, जीरा, सौंफ को ग्राइंडर जार में डालकर दरदरा पीस लें।
  • फिर तेल में डालकर भूनें, हल्का सा भुनने के बाद बारीक कटे प्याज को डालकर भूनें।
  • जब प्याज हल्के ट्रांसपैरेंट होने लगे तो अदरक और मिर्च का पेस्ट डाल दें।
  • इन सबको अच्छी तरह भूनने के बाद बेसन दो चम्मच डालें और साथ ही हल्दी, लाल मिर्च और हींग डालकर धीमी फ्लेम पर भून लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल नहीं पानी में बनाएं मूली-गाजर का चटपटा अचार, सालभर नहीं होगा खराब
  • साथ ही स्वादानुसार नमक भी डाल दें। जब ये फिलिंग बिल्कुल भुन जाए तो उबले आलू को मैश करके मिलाएं और साथ ही थोड़ी सी कसूरी मेथी भी डाल दें। अच्छी तरह से चलाकर भूनें और साइड में रख दें।
  • अब पोहा को दो से तीन पानी से धो कर साफ कर लें।
  • इसमे दो चम्मच बेसन डालकर पोहे को मसलते हुए आटे की तरह गूंथ लें।
  • स्वाद के लिए इसमे थोड़े से अजवाइन के दाने और नमक भी मिला दें।
  • अब छोटी लाई लेकर गोल करें और उसमे फिलिंग भरें।
  • अप्पे पैन में रखकर सेंके या फिर डीप फ्राई करें। फटाफट बनकर तैयार हो जाएंगी क्रिस्पी कचौड़ियां वो भी बिना आटा, मैदा या सूजी के बगैर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।