चाय की लत छुड़ानी है तो बनाकर रख लें ये हेल्दी पाउडर, कंटेट क्रिएटर ने शेयर की रेसिपी content creator share healthy caffeine free drink recipe to get rid of tea addiction, रेसिपी - Hindustan
More

चाय की लत छुड़ानी है तो बनाकर रख लें ये हेल्दी पाउडर, कंटेट क्रिएटर ने शेयर की रेसिपी

Hot drink alternative to tea: चाय की लत छुड़ाने में दिक्कत हो रही क्योंकि हर सुबह चाय पीने का मन करता है तो ये हेल्दी पाउडर बनाकर रख लें। जिसे दूध में मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में चाय पीने की जरूरत नहीं महसूस होगी।

Wed, 22 April 2026 10:06 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
चाय की लत छुड़ानी है तो बनाकर रख लें ये हेल्दी पाउडर, कंटेट क्रिएटर ने शेयर की रेसिपी

हेल्थ को सही रखना है तो चाय से दूर रखने की नसीहत दी जाती है। लेकिन काफी कम लोग हैं जो चाय को छोड़ पाते हैं। हर दिन सुबह की शुरुआत आधे से ज्यादा इंडियन की चाय के साथ होती है। ऐसे में उनसे चाय की लत छुड़वाना मुश्किल होता है। काफी सारे लोग तो चाय की महक और स्वाद दोनों के दीवाने होते हैं। ऐसे में चाय छोड़ना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर ने चाय के लिए हेल्दी और टेस्टी पाउडर की रेसिपी शेयर की है। जिसे वो चाय की जगह पर पीते हैं। बस चाय पत्ती की जगह इस पाउडर को मिक्स करें और पिएं। ये हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। आप भी जान लें क्या है वो हेल्दी पाउडर।

होममेड चाय का हेल्दी ऑप्शन बनाएं ये पाउडर

दो चम्मच चिकोरी रूट पाउडर

अर्जुन की छाल का पाउडर दो चम्मच

दालचीनी

एक चम्मच सौंफ

आधा चम्मच इलायची पाउडर

एक चौथाई चम्मच काली मिर्च

एक चौथाई चम्मच सोंठ पाउडर

इन सारी चीजों को मिक्सी के जार में ग्राइंड करके रख लें।

कैसे बनाएं चाय

हर सुबह जब आप चाय पीने का मन हो तो दूध को उबाल लें और उसमे एक चम्मच तैयार पाउडर डालें। साथ में तुलसी के पत्ते डालकर पका लें। बस तैयार है हेल्दी हर्बल टी। जिसे पीने से आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर होगा क्योंकि अर्जुन की छाल स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर को मैनेज करेगी। वहीं तुलसी के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। वहीं काली मिर्च बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। तो वहीं सोंठ पाउडर डाइजेशन को सुधारने में मदद करेगा। इन सारी चीजों का मिक्सचर बनाकर रखकर पीने से आपको चाय पीने की जरूरत महसूस नहीं होगी।

क्या होता है चिकोरी पाउडर

चिकोरी एक तरह का पौधा है। जिसके बीजों को पीसकर कॉफी में मिक्स किया जाता है। इसकी स्ट्रांग स्मेल कॉफी के ऑप्शन की तरह यूज की जाती है। यहीं नहीं चिकोरी पाउडर को कॉफी में कलर और गाढ़ेपन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये कैफीन से फ्री होता है और इसमे इनुलिन नाम का फाइबर है। जो लोग कॉफी से छुटकारा पाना चाहते हैं वो अक्सर इस पाउडर को पीने में इस्तेमाल करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।