Vrat Recipe: व्रत में चटपटा खाने का हो मन तो बनाएं फलाहारी पोटैटो बाइट्स, चाय के साथ लगते हैं टेस्टी Chaitra Navratri 2025 How to Make Falahari Potato Bites Vrat Recipe In Hindi, रेसिपी - Hindustan
More

Vrat Recipe: व्रत में चटपटा खाने का हो मन तो बनाएं फलाहारी पोटैटो बाइट्स, चाय के साथ लगते हैं टेस्टी

  • व्रत में अक्सर लोगों को चटपटा खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में आप चाय के साथ खाने के लिए फलाहारी पोटैटो बाइट्स बना सकते हैं। ये स्वाद में अच्छे लगते हैं और बेहद कम सामान के साथ तैयार हो जाते हैं। देखिए, व्रत वाले पोटैटो बाइट्स बनाने का तरीका

Tue, 25 March 2025 06:28 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Vrat Recipe: व्रत में चटपटा खाने का हो मन तो बनाएं फलाहारी पोटैटो बाइट्स, चाय के साथ लगते हैं टेस्टी

हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद महत्व है। नवरात्रि 9 दिनों तक चलने वाला एक त्योहार है, जिसे बेहद ही पावन और पवित्र माना जाता है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। पूजा के अलावा भक्त पूरी आस्था के साथ नवरात्रि के व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि व्रत में फलाहारी चीजों को खाया जाता है। जो लोग नौ दिनों तक उपवास रखते हैं उन्हें अक्सर चटपटा खाने की क्रेविंग होती रहती है। अगर आपको भी व्रत में चटपटा खाने की क्रेविंग हो तो आप फलाहारी पोटैटो बाइट्स बनाकर तैयार करें। ये फलाहारी पोटैटो बाइट्स चाय के साथ खाने में काफी अच्छे लगते हैं। यहां सीखिए इन्हें बनाने का तरीका-

फलाहारी पोटैटो बाइट्स बनाने के लिए आपको चाहिए

3-4 मीडियम साइज के उबले आलू

1 कप साबूदाना

1/3 कप मूंगफली

सेंधा नमक

काली मिर्च

हरी मिर्च

हरा धनिया

तेल

कैसे बनाएं पोटैटो बाइट्स

पोटैटो बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 आलू को अच्छे से धोएं और फिर कुकर में उबाल लें। 3 सीटी आने के बाद आंच बंद करें और कुकर ठंडा होने के बाद चेक करें। अगर आलू पक जाएं तो इन्हें पानी से निकाल कर रख लें और ठंडा होने दें। फिर साबूदाना और मूंगफली को अलग-अलग रोस्ट करें और दोनों का ही पाउडर बना लें। इसी के साथ हरी मिर्च और हरा धनिया को भी बारीक काट लें। अब आलू ठंडे हो गए होंगे। आप चाहें तो पोटैटो बाइट्स की तरह छोटा काट सकते हैं या फिर पूरी तरह मैश कर लें। फिर मैक किए आलू को एक बर्तन में निकालें और इसमें साबूदाना और मूंगफली पाउडर मिलाएं। फिर इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया भी इसमें मिला दें। अब आलू को अच्छे से मिक्स करें। तेल गर्म करें और फिर आलू मिक्स से छोटे-छोटे टुकड़ों को लेकर पोटैटो बाइट्स बनाएं। तेल गर्म हो जाए तो इन्हें सभी तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। फलाहारी पोटैटो बाइट्स तैयार हैं इन्हें फलाहारी चटनी के साथ सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्रत में बनाएं समा के चावल से बनाएं सॉफ्ट फलाहारी इडली, सीखें बनाने का तरीका
ये भी पढ़ें:नवरात्रि व्रत में साबूदाना से बनाएं ढोकला, इस रेसिपी से बनेगा सॉफ्ट और जालीदार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।