Basant Panchami 2026 Bhog : बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं मीठे पीले चावल का भोग, नोट करें शाही रेसिपी basant panchami 2026 bhog recipe know how to make meethe chawal to offer maa saraswati bhog perfect zarda recipe, रेसिपी - Hindustan
More

Basant Panchami 2026 Bhog : बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं मीठे पीले चावल का भोग, नोट करें शाही रेसिपी

Meethe Chawal For Basant Panchami Bhog : पीले मीठे चावल को 'जर्दा पुलाव' के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि केसर की भीनी खुशबू के साथ घी की सोंधी महक वाले पीले मीठे चावल मां शारदे का प्रिय भोग है। जो घर में मिठास और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक भी माना जाता है।

Fri, 16 Jan 2026 01:59 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
Basant Panchami 2026 Bhog : बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं मीठे पीले चावल का भोग, नोट करें शाही रेसिपी

Basant Panchami Bhog Recipe : बसंत पंचमी 2026 का त्योहार प्रकृति के श्रृंगार के साथ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की उपासना का दिन भी माना जाता है। इस दिन लोग मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए मीठे चावल का भोग लगाते हैं। पीले मीठे चावल को 'जर्दा पुलाव' के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि केसर की भीनी खुशबू के साथ घी की सोंधी महक वाले पीले मीठे चावल मां शारदे का प्रिय भोग है। जो घर में मिठास और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक भी माना जाता है। तो अगर इस बसंत पंचमी 2026 आप भी मां सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके भोग में इस तरह बनाकर लगाएं पीले मीठे चावल का भोग।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड़ के लड्डू बनाते समय ना करें 5 बड़ी गलतियां, जायका ही नहीं मेहनत भी होगी खराब

खिले-खिले मीठे पीले चावल बनाने के लिए सामग्री

-1 कप बासमती चावल (30 मिनट भिगोए हुए)

-3/4 कप चीनी

-3-4 बड़े चम्मच घी

-15-20 धागे केसर (2 चम्मच दूध में भिगोया हुआ)

-एक चुटकी पीला फूड कलर

-सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश और सूखा नारियल)

-2 हरी इलायची

-4 लौंग

-1 दालचीनी का टुकड़ा

-पानी चावल उबालने के लिए

खिले-खिले मीठे पीले चावल बनाने का तरीका (Step-by-Step Recipe)

खिले-खिले मीठे पीले चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावल उबाल लें। इसके लिए आपको सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 4-5 कप पानी उबालना है। पानी में एक चुटकी पीला रंग या केसर वाला पानी डालकर भिगोए हुए चावल डालकर 80 प्रतिशत तक पका लें। इस बात का खास ख्याल रखें कि चावल पूरी तरह गलने नहीं चाहिए। चावल पकने के बाद सारा पानी छान लें।

2. मेवे भूनें- पीले चावल में डाले जाने वाले मेवों को भूनने के लिए एक पैन में घी गरम करके उसमें कटे हुए काजू, बादाम और नारियल डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। आखिर में किशमिश डालकर निकाल लें। पैन में बचे हुए घी में लौंग, इलायची और दालचीनी डाल दें। जब मसालों की खुशबू आने लगे, तब उसमें उबले हुए पीले चावल डाल दें।

3. चीनी और केसर मिलाएं- चावल के ऊपर चीनी और बचा हुआ केसर का दूध डालकर बहुत हल्के हाथों से मिलाएं ताकि चावल के दाने टूटें नहीं। अब पैन को ढक्कन से ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें। जब चीनी का पानी सूख जाए और चावल पूरी तरह पक जाएं। तो आखिर में भुने हुए मेवे ऊपर से डालकर गैस बंद कर दें। 5 मिनट तक पैन को ढका ही रहने दें ताकि भाप में चावल अच्छी तरह से सेट हो जाएं।

खास टिप्स

खिला-खिला पीला चावल बनाने के लिए अगर आप चावल उबालते समय पानी में 1 चम्मच नींबू का रस डाल देंगे तो चावल आपस में चिपकेंगे नहीं।

-अगर आपको मीठे चावल में खुशबू ज्यादा पसंद है, तो चावल पकने के बाद आखिर में आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।

-मां सरस्वती को भोग लगाते समय चावल में तुलसी दल रखना न भूलें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।