बेटी को किस उम्र से ब्रा पहनाना शुरू कर देना चाहिए? डॉक्टर बता रहीं जरूरी बातें When Should Girls Start Wearing a Bra? Doctors Explain, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

बेटी को किस उम्र से ब्रा पहनाना शुरू कर देना चाहिए? डॉक्टर बता रहीं जरूरी बातें

Parenting tips:अक्सर माएँ इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि बेटियों को ब्रा पहनाने का सही समय क्या है और कौन-सी ब्रा उनके लिए सही रहेगी। इस बारे में डॉ. आयुषी पाठक ने बहुत ही खुलकर बात की है।

Mon, 1 Sep 2025 05:02 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बेटी को किस उम्र से ब्रा पहनाना शुरू कर देना चाहिए? डॉक्टर बता रहीं जरूरी बातें

बेटियों के बड़े होने की उम्र हर माँ के लिए एक खास और नया अनुभव होती है। इस दौरान उनके शरीर में कई बदलाव आते हैं और मां कि जिम्मेदारी होती है, उन्हें इन बदलावों के लिए तैयार करना। सबसे पहले सवालों में से एक होता है कि क्या अब बेटी को ब्रा पहनने की जरूरत है या नहीं? अक्सर माएँ इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि बेटियों को ब्रा पहनाने का सही समय क्या है और कौन-सी ब्रा उनके लिए सही रहेगी। इस बारे में डॉ. आयुषी पाठक ने बहुत ही खुलकर बात की है। उनका कहना है कि अगर सही उम्र पर सही ब्रा का चुनाव किया जाए तो बच्चियों के लिए यह शुरुआत आरामदायक और आसान बन सकती है। चलिए जानते हैं डॉक्टर का कहना है।

ब्रा पहनने की सही उम्र कब होती है?

डॉ. आयुषी पाठक बताती हैं कि आमतौर पर लड़कियों को 9 से 12 साल की उम्र के बीच ब्रा पहनना शुरू कर देना चाहिए। हालाँकि ये हर बच्ची की बॉडी ग्रोथ और प्यूबर्टी पर निर्भर करता है। कुछ बच्चियाँ 8 साल की उम्र में भी इसकी जरूरत महसूस कर सकती हैं। ऐसे समय में माँओं के लिए जरूरी है कि वे बेटी के शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान दें और सही समय पर सही निर्णय लें।

शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

डॉ. आयुषी पाठक के अनुसार, ब्रा पहनने की शुरुआत बहुत साधारण और आरामदायक तरीके से होनी चाहिए। शुरुआत पैडेड कैमिसोल्स या ट्रेनिंग ब्रा से करना अच्छा रहता है। इस उम्र में फैंसी, लेसी या अंडरवायर ब्रा बिलकुल भी सही नहीं होती। इनसे बच्चियां अनकंफर्टेबल हो सकती हैं और उनकी बॉडी पर भी गलत असर पड़ सकता है।

स्पोर्ट्स और स्कूल के लिए क्या चुनें?

अगर बच्ची किसी तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होती है तो उसके लिए स्पोर्ट्स ब्रा सबसे सही विकल्प है। यह आराम देती है और शरीर को सही सपोर्ट भी देती है। वहीं स्कूल यूनिफॉर्म के लिए डॉ. आयुषी पाठक ने टी-शर्ट ब्रा को कंफर्टेबल और अच्छा बताया है, क्योंकि ये अंदर से आराम देती है और बाहर से अच्छा लुक भी बनाए रखती है।

ब्रा सिलेक्ट करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

डॉ. आयुषी पाठक साफ कहती हैं कि सही ब्रा का चुनाव करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे सही तरीके से पहनना और देखभाल करना। हमेशा सही साइज की ब्रा चुननी चाहिए। ब्रा ना ज्यादा टाइट हो और न ही ज्यादा ढीली। रात में सोते समय ब्रा पहनने से बचना चाहिए ताकि शरीर को आराम मिल सके। इसके अलावा, रोजाना ब्रा बदलना बेहद जरूरी है जिससे हाइजीन बनी रहे और किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम ना हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।