नवरात्रि के पहले दिन बेटी के लिए मां शैलपुत्री से प्रेरित 50 नामों में से चुनें एक नाम, भाग्यशाली होगा जीवन navratri baby girl names with meaning 2026 top 50 unique hindu names inspired by maa shailputri list in hindi, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

नवरात्रि के पहले दिन बेटी के लिए मां शैलपुत्री से प्रेरित 50 नामों में से चुनें एक नाम, भाग्यशाली होगा जीवन

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। मां शैलपुत्री पर्वत की देवी मानी जाती हैं। अगर आपके घर कन्या का आगमन हुआ है, तो आप अपनी प्यारी सी बिटिया के लिए मां शैलपुत्री से प्रेरित प्यारा सा नाम चुन सकती हैं। चलिए आपको पूरी लिस्ट दिखाते हैं।

Thu, 19 March 2026 08:04 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
नवरात्रि के पहले दिन बेटी के लिए मां शैलपुत्री से प्रेरित 50 नामों में से चुनें एक नाम, भाग्यशाली होगा जीवन

नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के लिए काफी खास होता है। नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और हर घर में घंटियों और शंख की गूंज सुनाई देती है। नवरात्रि के खास दिनों में कन्याओं को भी पूजा जाता है, उन्हें देवी का रूप मानते हैं। नवमी के दिन कन्या पूजन और भोज भी होता है और उसी के साथ मां को विदा किया जाता है। लोग कन्या के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। नवरात्रि से पहले अगर आपके घर में कन्या का आगमन हुआ है, तो पहले दिन यानी मां शैलपुत्री के रूप की अराधना करते हुए अपनी लाडली के लिए मां से प्रेरित प्यारा सा नाम उसके लिए चुनें। हम आपके साथ मां शैलपुत्री से प्रेरित 50 नामों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। इसमें से कोई एक नाम आप अपनी बिटिया के लिए चुनें। सभी नामों के अर्थ भी बेहद सुंदर हैं, जो बेटी के जीवन को खुशियों और तेज से भर देंगे।

मां शैलपुत्री से प्रेरित बेटी के लिए 50 नाम और उनके अर्थ-

1- अद्रिजा (Adrija) – पर्वत से जन्मी, देवी Parvati का एक नाम

2- शैलजा (Shailja) – पहाड़ों की बेटी

3- अद्रि (Adri) – पर्वत / चट्टान, अडिग

4- अचला (Achala) – जो कभी डगमगाए नहीं, पृथ्वी

5- शैलवी (Shailvi) – शैलपुत्री का आधुनिक रूप

6- हिमानी (Himani) – हिमालय से संबंधित, बर्फ जैसी शुद्ध

7- विंध्या (Vindhya) – पवित्र पर्वत, ज्ञान का प्रतीक

8- गिरिजा (Girija) – पर्वत की पुत्री (देवी पार्वती का नाम)

9- सानवी (Saanvi) – देवी लक्ष्मी/पार्वती का रूप, शक्ति का प्रतीक

10- अद्रिता (Adrita) – स्वतंत्र, पर्वत जैसी ऊंचाई और मजबूती

11- पार्वी (Paarvi) – देवी पार्वती का आधुनिक नाम

12- पार्वीता (Paarvita) – पार्वती का रूप

13- पार्निका (Parnika) – छोटी पत्ती, पवित्रता का प्रतीक

14- पार्नवी (Parnavi) – देवी लक्ष्मी/पार्वती से जुड़ा नाम

15- पार्थवी (Parthavi) – पृथ्वी से जुड़ी, स्थिर

16- ईशानी (Ishani) – भगवान शिव की शक्ति

17- शिवांगी (Shivangi) – भगवान शिव का अंश

18- आर्या (Arya) – महान, देवी Parvati का नाम

19- नव्या (Navya) – नया, आधुनिक (प्रथम दिन का प्रतीक)

20- भव्या (Bhavya) – भव्य, शानदार

21- काव्या (Kavya) – कविता जैसी सुंदर

22- प्रिशा (Prisha) – ईश्वर का उपहार

23- आद्या (Aadya) – पहली शक्ति, आदि शक्ति

24- महिरा (Mahira) – कुशल, विशेषज्ञ

25- अनिका (Anika) – देवी Durga का एक नाम

26- ईशा (Isha) – रक्षा करने वाली

27- तनवी (Tanvi) – नाजुक और सुंदर

28- रिद्धिका (Riddhika) – सफलता और प्रेम से भरी

29- शिवा (Shiva) – शुभ, देवी पार्वती का रूप

30- अनाया (Anaya) – ईश्वर की कृपा

31- इरा (Ira) – पृथ्वी, देवी से जुड़ा नाम

32- अन्वी (Anvi) – प्रकृति की देवी

33- माही (Mahi) – दुनिया, पृथ्वी

34- वृंदा (Vrinda) – तुलसी, पवित्रता का प्रतीक

35- वन्या (Vanya) – जंगल की देवी, ईश्वर का उपहार

36- कियारा (Kyara) – चमकदार, स्पष्ट

37- अवनि (Avani) – धरती माता

38- तारा (Tara) – सितारा, उद्धार करने वाली

39- रियांशी (Riyanshi) – हंसमुख, देवी का अंश

40- स्वरा (Swara) – संगीत की धुन

41- मिस्टी (Misti) – मीठी, प्यारी

42- जीविता (Jivita) – जीवन से भरपूर

43- अहाना (Ahana) – दिन की पहली किरण

44- कियाना (Kiana) – दिव्य, प्रकृति से जुड़ी

45- मायरा (Myra) – प्रिय, अद्भुत

46- अमी (Ami) – अमृत, अमूल्य

47- शार्वी (Sharvi) – दिव्य, पवित्र

48- इनाया (Inaya) – ईश्वर का उपहार

49- सानवी (Sanvi) – देवी लक्ष्मी का एक नाम

50- इवा (Eva) – जीवन, जीवित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।