आर्ट में कमजोर है बच्चा, इन आसान ट्रिक्स से सिखाएं आम-केला-सेब बनाना
कई बच्चे आर्ट में कमजोर होते हैं और कुछ का इसमें मन नहीं लगता। लेकिन एग्जाम में पास होने के लिए ड्राइंग तो करनी पड़ेगी। छोटे क्लासेस में ड्राइंग के पेपर में सेब, केला, आम बनाने को देते हैं। चलिए इसे बनाने के आसान टिप्स बताते हैं।

कई बच्चे ड्राइंग में कमजोर होते हैं और कुछ को आर्ट करना पसंद नहीं होता। ऐसे में जब बच्चों को एग्जाम होता है, तो माता-पिता को हर पेपर के पीछे लगना पड़ता है। खासतौर पर आर्ट के लिए बच्चे के साथ जूझना पड़ता है। छोटे क्लासेस में ड्राइंग में बच्चों को फलों का चित्र बनाने को दिया जाता है। इसमें आम, केला या सेब होता है। इसे बनाकर फिर कलर भी करना पड़ता है। कलर करना तो काफी आसान है लेकिन इसे बनाना थोड़ा सा मुश्किल। लेकिन हम आपकी इस मुश्किल का हल लेकर आए हैं। आप बच्चे को कुछ आसान सी ट्रिक्स की मदद से फल बनाना सिखा सकती हैं।

आम कैसे बनाएं
आम बनाने के लिए आपको एक गोला बनाना है। फिर नीचे की ओर से आम का निचला हिस्सा पेंसिल से ड्रॉ करें। जब निचला हिस्सा बन जाये, तो गोला वाली लाइन मिटा दें। इसके बाद ऊपर से दो घुमावदार लाइन बनाते हुए पत्तियां बनाएं। आप आम की दो या एक पत्ती बना सकते हैं। फिर ऊपर डंडी बनाएं। फिर पेंसिल से शेड करें या फिर आम को पीले रंग से कलर करें।

केला की कला
केला बनाने के लिए आपको सबसे पहले उसका तना बनाना होगा। फिर आप एक टेढ़ी लेटी हुई लाइन बनाएं। इसके ऊपर से दूसरी लाइन बनाकर नीचे लाइन को छोड़ दें। फिर केले का निचला हिस्सा गोल बनाकर लाइन बंद करें। इसके बाद आप तने को भूरे और केले को पीले रंग से रंगें।

सेब का चित्र
सेब बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। मम्मी की चूड़ी लें और गोला बना दें। फिर सेब के आकार के हिसाब से गोले के किनारे थोड़ी उठी हुई लाइन बनाएं और इसे गड्ढे वाला शेप बनाएं। फिर सेब की डंडी बनाकर एक पत्ती ड्रॉ कर लें। सेब को आप लाल और पत्ती में हरा रंग भरें। सेब को बिल्कुल लाल ना करें, हल्का शेड देते हुए कलर करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन