छोटे बच्चों के नाखून काटने में लगता है डर ? मुश्किल आसान कर देंगे एक्सपर्ट के ये टिप्स
Best Tips To Cut Baby Nails : अगर आप भी अपने बच्चे के नाखून सिर्फ इस वजह से काटने से डरते हैं कि कहीं उसकी उंगली ना कट जाए तो टेंशन छोड़कर ये टिप्स फॉलो करें। इन पेरेटिंग टिप्स मदद से आपको छोटे बच्चे के नाखून काटने का सही तरीका पता चल जाएगा।

पहली बार पेरेंट्स बन रहे कपल्स समय के साथ अच्छी पेरेंटिंग के गुण भी सीखते हैं। बच्चे की परवरिश के दौरान माता-पिता कई तरह के डर और अनुभवों से होकर गुजरते हैं। इन्हीं डर में से एक डर बच्चे के नाखून काटने को लेकर भी बना रहता है। ज्यादातर पेरेंट्स अकसर छोटे बच्चों के नाखून बढ़ जाने पर उन्हें काटने से घबराते हैं। जबकि छोटे बच्चों के नाखून समय पर काटना बेहद जरूरी होता है। ऐसा ना करने पर बच्चे या तो खुद को नोच लेते हैं या फिर उनके नाखूनों में भरी गंदगी मुंह में उंगली डालने पर पेट में जाकर उन्हें बीमार बना सकती है। अगर आप भी अपने बच्चे के नाखून सिर्फ इस वजह से काटने से डरते हैं कि कहीं उसकी उंगली ना कट जाए तो टेंशन छोड़कर ये टिप्स फॉलो करें। इन पेरेटिंग टिप्स मदद से आपको छोटे बच्चे के नाखून काटने का सही तरीका पता चल जाएगा।
बच्चे के नाखून काटने का सही तरीका
ध्यान भटकाएं
बच्चे के नाखून काटने से पहले उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करें। इसके लिए आप खिलौनों या उससे बातचीत करके उसका ध्यान भटकाएं। बच्चे को यह अहसास बिल्कुल ना होने दें कि आप उसके नाखून काटने कोई योजना बना रहे हैं।
नहलाकर काटें नाखून
बच्चे को नहलाने के बाद नाखून काटना, सबसे अच्छा समय होता है। इस समय बच्चे के नाखून नरम होते हैं, जो आसानी से कट जाते हैं।
बेबी नेल कटर का यूज करें
बच्चों के नाखून काटने के लिए बड़ों के नेल कटर का नहीं बल्कि बेबी नेल कटर का यूज करें। नेल कटर को टेढ़ा करके या गोलाई में घुमाते हुए नाखून ना काटें। नेल कटर को हमेशा सीधा रखकर नाखून काटें।
सही तरीका
बच्चे के नाखून के बाहर सफेद रंग का नाखून नजर आता है, उसे काटें। गलती से स्किन कट जाए तो पैनिक हुए बिना रूई का टुकड़ा लेकर त्वचा पर लगाकर हल्का दबाएं। ऐसा करने से ब्लीडिंग रुक जाएगी। जिसके बाद आप चोट पर कोई एंटीसेप्टिक क्रीम लगा सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन