बच्चे को खांसी-जुकाम होने पर अपनाए जाते हैं ये कमाल के देसी नुस्खे, झट दिखता है असर Amazing home remedies that help to treat cold and cough in baby, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

बच्चे को खांसी-जुकाम होने पर अपनाए जाते हैं ये कमाल के देसी नुस्खे, झट दिखता है असर

Home remedies For cold and cough: बच्चे खांसी या जुकाम की समस्या होने पर दादी-नानी के कुछ नुस्खों को खूब अपनाया जाता है। ये कमाल के नुस्खे आसानी से फॉलो किए जा सकते हैं और इससे बच्चों झट से आराम भी मिल जाता है।

Mon, 16 Feb 2026 12:09 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
बच्चे को खांसी-जुकाम होने पर अपनाए जाते हैं ये कमाल के देसी नुस्खे, झट दिखता है असर

मौसम बदलने पर बच्चों को खूब देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि इस दौरान बच्चे बहुत जल्दी सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आते हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा देख रेख की जरूरत होती है। अब ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है और गर्मी का मौसम आने वाला है। इस बदलते मौसम में बच्चे बहुत जल्दी बीमार हो सकते हैं। अगर आपके बच्चे को जुकाम या खांसी हो रही है तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे कमाल के नुस्खे बता रहे हैं जिनका असर झट से दिखता है।

जुकाम खांसी से निपटने के लिए देसी नुस्खे

देसी घी- बच्चे को अगर खांसी जुकाम है तो देसी घी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। समस्या से निपटने के लिए देसी घी को गर्म करें और फिर गुनगुन गर्म घी को बच्चे की छाती पर लगाएं। अच्छे से मलें और फिर छोड़ दें। ध्यान रखें बच्चे को घी लगाने से पहले अपने हाथ पर लगाकर चेक करें कि वह ज्यादा गर्म तो नहीं है।

जायफल- सर्दी-जुकाम से निपटने के लिए दादी-नानी का फेवरिट नुस्खा। दरअसल इस नुस्खे से बच्चे को खांसी-जुकाम में जल्दी आराम मिलता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पत्थर के चकले पर थोड़ा सा पानी डालें और इसे अच्छे से घिस लें। जब इसका पेस्ट बन जाए तो एक चम्मच पर लें और फिर इसमें घी मिलाएं। मिक्स करने के बाद इसे गुनगुना गर्म करें और बच्चे की छाती पर लगाएं। इसे लगाने के बाद थोड़ी रुई को छाती पर लगा दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदलते मौसम में खांसी-ज़ुकाम से निपटने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

लहसुन और अजवायन- बच्चे को सर्दी खांसी से बचाए रखने के लिए दादी-नानी लहसुन-अजवायन का तेल बच्चे को लगाने की सलाह देती हैं। इसे बनाने के लिए सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कलियां और अजवायन को डालें और फिर अच्छे से तेल को गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह पक जाए तो फिर इसे गुनगुना होने पर बच्चे की छाती और तलवों पर लगाएं।

अजवायन पोटली- बच्चे की नाक बंद है तो उसे अजवायन की पोटली सुंघाएं। इसके अलावा तवे या प्रेस पर अजवायन की पोटली गर्म करें और हल्की गुनगुनी पोटली से बच्चे की छाती की सिकाई करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या अजवायन की पोटली से सर्दी-खांसी मिलता है आराम? जानिए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।