बेटी का नाम रखना है खास? भगवान कृष्ण से जुड़े 10+ मॉडर्न और यूनिक नामों की लिस्ट देखें! 10 plus Modern Unique lord Krishna Inspired Baby Girl Names With Beautiful Meanings, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

बेटी का नाम रखना है खास? भगवान कृष्ण से जुड़े 10+ मॉडर्न और यूनिक नामों की लिस्ट देखें!

Baby Girl Names: आमतौर पर श्रीकृष्ण से जुड़े लड़कों के नाम तो आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन लड़कियों के नाम ढूंढना मुश्किल होता है। इसलिए यहां हम आपके लिए पूरी लिस्ट ले कर आए है। ये सभी नाम भगवान श्रीकृष्ण से भी जुड़े हुए हैं और काफी मॉडर्न भी हैं।

Thu, 19 Feb 2026 08:30 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बेटी का नाम रखना है खास? भगवान कृष्ण से जुड़े 10+ मॉडर्न और यूनिक नामों की लिस्ट देखें!

कहते हैं बच्चे को जैसा नाम दिया जाए उसमें गुण भी वैसे ही आ जाते हैं। तभी तो हर पैरेंट्स अपने बच्चे का नाम बहुत ही सोच-समझकर रखते हैं। हिंदू धर्म में तो ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चे को भगवान से जुड़ा ही कोई नाम देना पसंद करते हैं। खासतौर से भगवान कृष्ण के नाम तो कॉफी ज्यादा पॉपुलर हैं क्योंकि अपनी संतान में हर कोई भगवान कृष्ण की छवि ही ढूंढता है। खैर, अगर आपके यहां प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है तो उसे भी आप श्रीकृष्ण से जुड़ा नाम दे सकते हैं। आमतौर पर श्रीकृष्ण से जुड़े लड़कों के नाम तो आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन लड़कियों के नाम ढूंढना मुश्किल होता है। इसलिए यहां हम आपके लिए पूरी लिस्ट ले कर आए है। ये सभी नाम भगवान श्रीकृष्ण से भी जुड़े हुए हैं और काफी मॉडर्न भी हैं।

बेबी गर्ल के लिए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े मॉडर्न नाम

1) कान्हवी: ये बहुत ही प्यारा और यूनिक नाम है। इसका अर्थ है वो कन्या जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के गुण संचारित होने लगें।

2) वृन्दिका: वृन्दिका अर्थात् तुलसी माता और श्री राधा रानी। ये दोनों ही भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय हैं।

3) मिराया: बेटी को कोई खूबसूरत और अलग हटकर नाम देना है तो ये बेस्ट है। ये नाम भगवान श्रीकृष्ण की परम भक्त मीराबाई से जुड़ा हुआ है। इसका अर्थ है जिसके कृष्ण हो जाएं।

4) नायरा: कोई मॉडर्न सा नाम ढूंढ रहे हैं तो ये परफेक्ट रहेगा। नायरा का अर्थ भी बेहद प्यारा है- 'जो कृष्ण जैसा हो'।

5) अंश्वी (Anshvi): बेटी को कोई छोटा और प्यारा सा नाम देना है तो भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा ये नाम दे सकते हैं। इसका अर्थ है कृष्ण का छोटा सा अंश।

6) वृंदा: वृंदावन की पूजनीय तुलसी को वृंदा कहा जाता है, जो भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय है। ऐसा कोई नाम ढूंढ रहे हैं जो छोटा भी हो और बहुत प्यारा लग तो इसे चुन सकते हैं।

7) अनिर्वी: अनिर्वी नाम अनिरुद्ध से लिया गया है, जो भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र (पोते) और प्रद्युम्न के पुत्र माने जाते हैं। ये बहुत ही प्यारा और यूनिक नाम है।

8) कृष्वी: कृष्वी भगवान शिव और श्रीकृष्ण की दिव्य ऊर्जा के संगम को कहा जाता है। कोई छोटा, यूनिक और प्यारा सा निकनेम खोज रहे हैं तो लाडली को ये नाम दे सकते हैं।

9) कृष्णया: ये नाम गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को दिया था। बहुत ही सुंदर नाम है जिसे सुनते ही भगवान की दिव्यता का अनुभव होने लगता है।

10) द्विथी: अपने शांत और शक्तिशाली स्वभाव के कारण भगवान श्रीकृष्ण को द्विथ कहा गया है। इसी से जुड़ा प्यारा सा नाम द्विथी आप अपनी लाडली को दे सकते हैं।

11) मिशा: बेटी के लिए कोई प्यार सा निकनेम ढूंढ रहे हैं तो ये नाम चुन सकते हैं। मिशा का अर्थ होता है भगवान श्रीकृष्ण के भक्त।

12) राधिका: श्री राधा रानी से ज्यादा भगवान श्री कृष्ण को क्या प्रिय होगा भला। ऐसे में आप भी अपनी बेटी को उनका है ये एक नाम दे सकते हैं।

13) सुरवी: भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बजाए जाने वाले राग का नाम सुरवी है। ये बहुत ही प्यारा नाम है जो सुनने में ही मिठास से भरा हुआ लगता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।