Life Mantra: माफी मांगना लगता है मुश्किल तो ये बातें जरूर याद रखें, रिश्ते नहीं बिगड़ेंगे
Effective Way To Say Sorry : सफल इंसान वो है जो अपनी गलती की माफी मांग लें। फिर चाहे सामने वाला छोटा हो या बड़ा। अगर माफी मांगना मुश्किल लगता है तो इन बातों की मदद से जरूर माफी मांगना आसान हो जाएगा।

गलती हर इंसान से होती है लेकिन सफल इंसान वो है जो अपनी गलतियों को मानता है और माफी मांगता है। लेकिन जीवन का ये सबसे सफल फार्मूला अक्सर लोगों को कठिन लगता है। अपनी गलती की माफी मांगना बहुत कम लोगों को ही आता है। दरअसल, जब तक आप गलती होने पर इन बातों को नहीं महसूस करेंगे। माफी मांगना मुश्किल रहता है। इसलिए इन बातों को हमेशा याद रखें।
माफी क्यों मांगना
सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि माफी क्यों मांग रहे हैं। अगर आपने गलती की है तो बेझिझक गलती को माने और माफी मांगे। खुद की गलती पर माफी मांगने से आपके लिए सामने वाले के मन में पॉजिटिव असर पड़ता है और उसके मन में रिस्पेक्ट भी बढ़ जाती है।
कैसे शुरू करें माफी मांगना
माफी मांगने के लिए अगर आप बातें शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो आई एम सॉरी के साथ बातें शुरू करें। इससे माफी मांगना आसान हो जाता है।
माफी मांगने का तरीका सही रखें
अगर आपका इरादा माफी मांगने का नही है लेकिन आपको लगता है कि गलती है तो माफी मांगनी है तो हमेशा अपने एक्शन पर ध्यान दें। माफी मांगने का तरीका सही होना चाहिए।
क्षतिपूर्ति के लिए तैयार रहें
अगर आपसे गलती हुई है तो मांफी मांगते वक्त हरजाने की भरपाई करने के लिए तैयार रहें। हमेशा ध्यान रखें कि क्षतिपूर्ति करने से माफी ज्यादा इफेक्टिव हो जाती है।
ओवररिएक्ट ना करें
माफी मांगते समय संयत रहें। बहुत ज्यादा गिड़गिड़ाने की या फिर इमोशनल होने की जरूरत नही है।
माफी की मांग करें
हमेशा माफ करने की बात करें। इससे सामने वाले पर आपका पॉजिटिव असर पड़ेगा और माफी मिलनी आसान हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन