Quote Of The Day: जिंदगी बदलनी है तो जया किशोरी की 10 बातें याद कर ले, कठिन समय में मिलेगी हिम्मत Quote Of The Day jaya kishori 10 most motivational quotes for life changing and to be good human
More

Quote Of The Day: जिंदगी बदलनी है तो जया किशोरी की 10 बातें याद कर ले, कठिन समय में मिलेगी हिम्मत

Quote Of The Day: जया किशोरी की बातें अच्छे जीवन और सफलता के लिए हर किसी को प्रेरित करती हैं। वह हमेशा सफल होने और अच्छा इंसान बनने की राह दिखाती हैं। चलिए उनके अनमोल वचन पढ़ते हैं।

Thu, 5 Feb 2026 06:50 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Quote Of The Day: जिंदगी बदलनी है तो जया किशोरी की 10 बातें याद कर ले, कठिन समय में मिलेगी हिम्मत

Jaya Kishori: मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी के प्रवचन और विचार हमेशा जिंदगी, सफलता, विफलता, अच्छा इंसान बनने से जुड़े होते हैं। जया किशोरी की बातों सफलता की सीढ़ियां चढ़ने की हिम्मत देती हैं और कभी न हारना भी सिखाती हैं। जया किशोरी कहती हैं कि आप सिर्फ कर्म अच्छे और खूब मेहनत करो बाकि सब ईश्वर देख लेंगे। अगर आप भी जिंदगी में सफलता हासिल करना चाहते हैं और अपनी सोच-समझ को बदलना चाहते हैं, तो जया किशोरी की कुछ बातें जरूर गांठ बांध लें।

जया किशोरी की 10 खास बातें-

1- हर दिन नया सीखें

जिन्दगी में हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करें, ताकि आप खुद को हर दिन बेहतर बना सकें। जिस दिन आप सीखना बंद करेंगे, उस दिन आप जीवित नहीं होंगे।

2- परीक्षा देनी होगी

ईश्वर कभी भी हमें किसी परेशानी में नहीं डालते, बल्कि हमारी परीक्षा लेते हैं, ताकि हम और मजबूत बन सकें। जैसे मां अच्छे आचरण सिखाती है, वैसे ही भगवान हमें दुनिया में तरीके से रहना सिखाते हैं।

3- उम्मीद न छोड़ें

जब आपको लगेगा कि अब कुछ नहीं हो सकता, सभी चमत्कार होगा। बस कभी उम्मीद मत छोड़ना।

4- जैसी सोच वैसा जीवन

मनुष्य वही बनता है, जो वह सोचता है, इसलिए हमेशा अच्छे विचारों को मन में बसाओ। आप अपने बारे में जैसा सोचेंगे वैसा ही धीरे-धीरे बन जाएंगे।

5- कर्म व मेहनत

हमेशा अपने कर्मों पर विश्वास रखें, भगवान पर नहीं, क्योंकि वह आपके कर्मों के अनुसार आपको मार्गदर्शन देंगे। मेहनत करने वाले का ही साथ ईश्वर देते हैं। खाली बैठ कर कोई फल नहीं मिलता।

6- मुस्कुराना सीखें

सच्चा इंसान वही है, जो मुश्किल में भी मुस्कुराना जानता है। खुशी में हर कोई हंसता है लेकिन सिंकदर वो है, जो मुश्किलों में मुस्कुराता रहें।

7- सोच बदलो

जिंदगी बदलनी है तो सोच बदलो, हालात अपने आप बदल जाएंगे। अपार सफलता हासिल करनी है या फिर करियर में नाम कमाना है, तो अपनी सोच बदलो।

8- समय गुजर जाता है

जब भी जीवन में मुश्किलें आएं, तब यह याद रखें कि यह भी एक समय का हिस्सा है, जो गुजर जाएगा। रात के बाद सुबह आती है और ऐसे ही हर मुश्किल समय भी कुछ वक्त तक रह सकता है।

9- दूसरों की खुशी

सच्ची खुशी हमेशा उस समय मिलती है, जब हम दूसरों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। कभी किसी के लिए बेवजह कुछ करके देखिए, आपको अंदर से खुशी मिलेगी।

10- सही सही हो जाता है

जया किशोरी कहती हैं कि जिंदगी में इतना कभी कुछ नहीं बिगड़ेगा, जिसे सुधारा न जा सकें। इसलिए फैसले लेने से न डरें और आगे बढ़ते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वामी विवेकानंद के 7 विचार बदल देंगे आपकी जिंदगी, बांध लें गांठ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।